Rahul Gandhi in Chandigarh- आज चंडीगढ़ आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी; हरियाणा के 2 जिलों में जनसभा भी करेंगे

आज चंडीगढ़ आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी; हरियाणा में भी दौरा, चरखी-दादरी और सोनीपत में जनसभा को संबोधित करेंगे, शेड्यूल जानिए

Congress Leader Rahul Gandhi in Chandigarh Lok Sabha Election Update

Congress Leader Rahul Gandhi in Chandigarh Lok Sabha Election Update

Rahul Gandhi in Chandigarh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चंडीगढ़ आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के बीच राहुल का चंडीगढ़ में यह पहला दौरा है। राहुल यहां 'संविधान सम्मान सम्मेलन' में शामिल होंगे. इससे पहले राहुल गांधी हरियाणा के 2 जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा में राहुल की पहली जनसभा दोपहर 12:30 बजे चरखी दादरी में होगी और इसके बाद दोपहर 2:10 बजे वह सोनीपत में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसके बाद शाम 4:15 बजे राहुल गांधी चंडीगढ़ में 'संविधान सम्मान सम्मेलन' में शामिल होने पहुंचेंगे।

Congress Leader Rahul Gandhi in Chandigarh Lok Sabha Election Update

 

संविधान को लेकर मोदी सरकार पर बोलते हमला

कांग्रेस की तरफ से लगातार संविधान को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला जा रहा है। खासकर लोकसभा चुनाव-2024 के बीच यह हमला और तेज हो गया है। कांग्रेस का कहना है कि, मोदी सरकार लोकतन्त्र की हत्या कर रही है। अबकी बार अगर मोदी सरकार आई तो वह संविधान को खत्म कर देगी। संविधान बदल देगी। जनसभा में राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम नेता संविधान की प्रति लिए नजर आते हैं और इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार लाकर संविधान और लोकतन्त्र को बचाने की बात करते हैं।

चंडीगढ़ में मनीष तिवारी vs संजय टंडन

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सात चरणों में वोटिंग हो रही है। अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बात अगर चंडीगढ़ की करें तो यहां सबसे आखिरी में यानि सातवें चरण में वोटिंग संपन्न होनी है। पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। इस बार चंडीगढ़ में काँग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी और बीजेपी के संजय टंडन में कांटे की टक्कर होने वाली है। दोनों के बीच कड़ा मुक़ाबला है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा।

चंडीगढ़ आए थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे