Priyanka Gandhi in Chandigarh- चंडीगढ़ में जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी; 26 मई को आएंगी, रोड शो कैंसिल किया गया

चंडीगढ़ में जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी; रोड शो कैंसिल, 21 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आकर गए, चुनावी माहौल गर्म

Congress Leader Priyanka Gandhi Chandigarh JanSabha Latest Updates

Congress Leader Priyanka Gandhi Chandigarh JanSabha Latest Updates

Priyanka Gandhi in Chandigarh: चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर वोटिंग के दिन जैसे-जैसे कम होते जा रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां तेजी से सक्रिय होने लगी हैं। एक तरफ जहां बीजेपी के दिग्गज नेताओं का शहर में आना जारी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के भी बड़े नेता शहर के दौरे पर हैं। अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 26 मई को चंडीगढ़ आ रहीं हैं। प्रियंका यहां कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। बताया जाता है कि, सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड में प्रियंका की जनसभा आयोजित की गई है। प्रियंका शाम के वक्त चंडीगढ़ पहुंचेंगी।

चंडीगढ़ में प्रियंका का रोड शो कैंसिल किया गया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पहले चंडीगढ़ में रोड शो करना था। उनके रोड शो करने का शेड्यूल तय हुआ था। लेकिन अब प्रियंका का रोड शो अचानक कैंसिल कर दिया गया है और उनकी जनसभा आयोजित की गई है। इसके पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस का कहना है कि, प्रियंका का रोड शो इसलिए कैंसिल किया गया है क्योंकि रोड शो होने से शहर में लोगों को परेशानी हो सकती थी, कई जगह ट्रैफिक जाम हो सकता था। गाड़ियों की भीड़ से प्रदूषण भी होता।

इसके अलावा ये भी महसूस किया गया कि लोग प्रियंका गांधी को सुनना चाहते हैं इसलिए अब जनसभा का फैसला लिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि, इस जनसभा को लेकर पार्टी में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता भी चाह रहे थे कि प्रियंका गांधी चंडीगढ़ आएं और जनसभा करें। बता दें कि, लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के किसी बड़े केंद्रीय नेता की यह पहली जनसभा होगी। प्रियंका गांधी हरियाणा में जनसभाएं कर रहीं हैं। वहीं पंजाब में भी प्रियंका की जनसभाएं तय की गई हैं।

चंडीगढ़ में 1 जून को वोटिंग

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सात चरणों में वोटिंग हो रही है। अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बात अगर चंडीगढ़ की करें तो यहां सबसे आखिरी में यानि सातवें चरण में वोटिंग संपन्न होनी है। पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। इस बार चंडीगढ़ में काँग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी और बीजेपी के संजय टंडन में कांटे की टक्कर होने वाली है। दोनों के बीच कड़ा मुक़ाबला है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा।

21 मई को आए थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे