कांग्रेस समस्या का नाम है और देश में जितनी भी समस्याएं हैं सब कांग्रेस की देन है : योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस समस्या का नाम है और देश में जितनी भी समस्याएं हैं सब कांग्रेस की देन है : योगी आदित्यनाथ

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024

कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद और अराजकता की भट्ठी में धकेलने का काम किया : योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस समस्या और भाजपा समाधान है : योगी आदित्यनाथ 

फरीदाबाद में गरजे योगी आदित्यनाथ- बोले - कांग्रेस राज में हरियाणा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ था

फरीदाबाद. दयाराम वशिष्ठ: Haryana Assembly Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फरीदाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समस्या का नाम है और देश में जितनी भी समस्याएं हैं सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस को घेरते हुए योगी ने कहा कि देश के विभाजन, बंटवारे की त्रासदी का कारण कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटा तथा आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद और अराजकता की भट्ठी में धकेलने का काम किया। देश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद की प्रवृति फैलाने का काम भी कांग्रेस ने किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है तो दूसरी ओर भाजपा समाधान है।

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा की डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित जनआशीर्वाद रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनआईटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार फागना, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, पृथला से टेकचंद शर्मा, बड़खल से धनेश अदलखा, फरीदाबाद से विपुल गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड वोटों से विजयी बनाने की अपील की।  इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा,  विधायक नरेंद्र गुप्ता, अनिल नागर, भगवान सिंह, डा. आरएन सिंह, राजेश नागर, कवीन्द्र फागना, सन्दीप भड़ाना, संजीव सोम, लक्ष्यवर्धन सिंह, मुकेश डागर, भजन भगत, बाबा जितेन्द्र दास, बाबा सेवक दास आदि उपस्थित रहे।

Haryana Assembly Election 2024

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती है कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलला फिर से पावन जन्म भूमि पर विग्रह के रूप में विराजमान हुए हैं।  अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने के लिए 76 बड़ी लड़ाईयां हिंदुओं ने लड़ीं और लाखों हिंदू बलिदान हुए।

कांग्रेस को घेरते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में भारत आजाद हुआ तब राम मंदिर का निर्माण तत्काल हो जाना चाहिए था, क्योंकि उस समय कोई विवाद भी नहीं था। कांग्रेस की सरकार चाहती तो भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने विवाद खड़ा करवाकर बैरियर खड़ा कर दिया और समाधान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनें और 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनी और 2019 में राम मंदिर विवाद समाप्त हुआ और भव्य मंदिर का निर्माण हुआ।

यूपी में अब दंगा समाप्त, दंगाई या तो जेल में या फिर जहन्नुम की यात्रा पर निकल चुके

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग भारत को कोसते थे, भारत सम्प्रभुता को चुनौती देते थे आज उनके मुंह से राम-राम शब्द निकल रहा है यह सब धारा-370 समाप्त होने का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मजबूत होगी तो हरे राम-हरे कृष्णा भी लोग सड़कों पर गाते हुए आपको दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि साढ़े सात वर्षों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इन साढ़े सात वर्षों में कहीं कोई दंगा सुनने को नहीं मिलेगा। साढ़े सात साल पहले यूपी में हर दूसरे व तीसरे दिन दंगें होते थे। यूपी में अब दंगा समाप्त हो गया है और दंगाई या तो जेल में है या फिर जहन्नुम की यात्रा पर निकल चुके हैं।

Haryana Assembly Election 2024

कांग्रेस शासन में माफिया करते थे हरियाणा का शोषण,  विकास में अटकाते थे रोड़े 

योगी ने कहा कि आज से 10 साल पहले का कांग्रेस शासन याद कीजिए। कांग्रेस ने पूरे हरियाणा को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबो दिया था। लूट खसोट थी, वन माफिया, खनन माफिया, भूमाफिया, गौ माफिया कांग्रेस के इर्द-गिर्द थे। कांग्रेस शासन में ये माफिया हरियाणा का शोषण कर रहे थे, हरियाणा के विकास में रोड़े अटका रहे थे। लेकिन भाजपा ने इन सब माफियाओं को समाप्त कर सुशासन स्थापित किया।

भाजपा शासन के 10 वर्षों में हरियाणा ने विकास की नई यात्रा आरंभ की

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा शासन के 10 वर्षों में हरियाणा ने विकास की नई यात्रा आरंभ की। आज हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। प्रदेश में फोर लाइन, सिक्स लाइन सड़कों का निर्माण हुआ है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास की ओर अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, इनेलो कभी हरियाणा का विकास करना नहीं चाहेगी। अगर विकास होगा तो कांग्रेस-इनेलो की दुकानें बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि सुरक्षा और सम्मान के लिए विकास तथा विरासत की यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों का विजयी बनाएं।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हटाने के चक्कर में कांग्रेस को मिटाने का फैसला कर लिया : कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी रैली में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। कृष्णपाल गुर्जर ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में कुछ बोलते हैं और अमेरिका में जाकर कुछ और बोलते हैं। राहुल भारत में कहते हैं कि बीजेपी आरक्षण को समाप्त कर देगी, वहीं अमेरिका में जाकर राहुल कहते हैं कि कांग्रेस को मौका मिला तो कांग्रेस आरक्षण को खत्म करेगी। श्री गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हटाने के चक्कर में कांग्रेस को मिटाने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका; इतने लोग आग में जिंदा जले, कई गंभीर घायल, दमकल और पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची

महिला कार्यकर्ता और गैर-कैडर मतदाता कांग्रेस के जातिगत गणना से कम प्रभावित: वरिंदर गर्ग

कलायत विधानसभा में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा का जबरदस्त चुनाव प्रचार जारी