हरियाणा में कांग्रेस दंगाइयों, उगाही करने वालों के भरोसे: अनुराग सिंह ठाकुर

हरियाणा में कांग्रेस दंगाइयों, उगाही करने वालों के भरोसे: अनुराग सिंह ठाकुर

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024

जाति-धर्म के नाम पर बाँटती है कांग्रेस: अनुराग सिंह ठाकुर  

2 अक्तूबर 2024, हरियाणा: Haryana Assembly Election 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज घरौंडा, असंध, कुरुक्षेत्र, शाहबाद, शहज़ादपुर व पंचकूला में रोड शो व जनसभाओं को संबोधित कर हरियाणा के सतत विकास को बनाने रखने व प्रदेश को दंगाइयों-उगाही करने वालों से बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वाहन किया। 

Haryana Assembly Election 2024

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “हरियाणा में कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए दंगाइयों, उगाही करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस हरियाणा को अराजकता व भ्रष्टाचार की आग में झोंकना चाहती है इसलिए ये इन चुनावों में आसामाजिक तत्वों के भरोसे बैठी है। अगर कांग्रेस गलती से भी सत्ता में आती है तो हरियाणा में फिर से दंगे, ज़मीन क़ब्ज़े, दलाली, भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा। हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की तरह यहाँ भी फर्जी फॉर्म का धंधा शुरू कर जनता को ठगने की तैयारी में है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली और दिवालियेपन की ओर धकेल दिया है। इनकी सारी गारण्टियाँ फेल हुई हैं और अब ये हरियाणा में भी झूठे वादे करते घूम रहे हैं। हरियाणा वालों, इनके झाँसे में मत आना, कमल ही खिलाना”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भाजपा समाज के सभी वर्गों को लेकर साथ चलने वाली पार्टी है।  हम जाति-पाति के नाम पर बाँटने का काम नहीं करते। मगर कांग्रेस रात दिन जाति के नाम पर लोगों को बाँटने का काम करती है। राहुल गांधी हर जगह जाति का राग अलापते रहते हैं मगर संसद में जब उनकी जाति पूछी गई तो बग़लें झांकने लगे। हरियाणा में भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास मूलमंत्र के साथ अभूतपूर्व विकास किया है। जनता के आशीर्वाद से  सेवा का यह कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा”

Haryana Assembly Election 2024

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हरियाणा में कांग्रेस ने अपने शासन काल में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पहुँचा दिया था। इनकी सरकार में पूरे हरियाणा में दलाल और दामाद का बोलबाला था। दबंगों द्वारा किसानों की ज़मीन हड़पना,  अवैध कब्जा करना आम बात हो गई थी। भाजपा आई और हरियाणा को इस  अभिशाप से मुक्ति दी, मगर कांग्रेस अब फिर से प्रदेश में वही जंगलराज वापस लाने के सपने देख रही है। पूरे देश में कांग्रेस से बेईमान व धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और फिर से एक बार भाजपा सरकार बना कर कांग्रेस को विपक्ष में बैठायेगी”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण ख़त्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक़ पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण ख़त्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की ज़मीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की ज़मीन हड़पने की तैयारी कर रही है”

Haryana Assembly Election 2024

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए, रक्षा सौदों में दलाली खाई। लेकिन मोदी जी ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। जो भारत कभी विश्व में सबसे बड़े रक्षा आयातक के तौर पर जाना जाता था वह आज अपने ही देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा के समान बना रहा है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ 5 अक्तूबर के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100,  प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन,  चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद, 2 लाख युवाओं को 'बिना पर्ची बिना खचर्ची' पक्की सरकारी नौकरी, हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड जैसी कई सुविधाएँ देने जा रही है”

यह भी पढ़ें:

Haryana: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 20 दिन की पैरोल, सरकार ने आवेदन किया मंजूर, रोहतक मंडल आयुक्त करेंगे कागजी कार्रवाई

कलायत शहर में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अनुराग ढांडा ने किया डोर-टू-डोर

पंचकूला के सभी स्कूलों में 2 दिन छुट्टी; विधानसभा चुनाव के चलते DC का ऑर्डर, प्राइवेट स्कूल भी रखने पड़ेंगे बंद, 5 को वोटिंग होनी