Congress candidates are showing people 'Mungerilal's beautiful dreams'

कांग्रेस उम्मीदवार लोगों को दिखा रहे हैं 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'

Congress candidates are showing people 'Mungerilal's beautiful dreams'

Congress candidates are showing people 'Mungerilal's beautiful dreams'

Congress candidates are showing people 'Mungerilal's beautiful dreams'- चंडीगढ़। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी चंडीगढ़ की जनता को झूठे वादे करके 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' दिखा रहे हैं। टंडन ने कांग्रेस के गारंटी कार्ड का मुद्दा उठाते हुए इंडी गठबंधन प्रत्याशी मनीष तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ की जनता को प्रलोभन दिया जा रहा है, ऐसा ही प्रलोभन इन्होने हिमाचल प्रदेश की भोलीभाली महिलाओं को भी दिया था | आज तक हिमाचली महिलायें उसका इंतजार कर रही हैं कि कब कांग्रेस उनका वायदा पूरा करेगी | चंडीगढ़ के लोग समझदार हैं | वो जानते हैं कि पडोसी राज्य में इन्होने किस प्रकार पडोसी राज्य की जनता को झूठ बोल कर सत्ता हासिल की थी |

संजय टंडन ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव फैदा और मनीमाजरा में जनसभाओं को संबोधित किया। गांव फैदा की जनसभा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संजू सोलंकी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

टंडन ने शहरी क्षेत्र की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया। साथ ही उन्होंने लाल डोरा का मुद्दा भी संसद में उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे शहर हर कोने का विकास कराया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर उन क्षेत्रों को चुना जाएगा, जो सुविधाओं से वंचित हैं।

मनीमाजरा टाउन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मनीमाजरा में पिछले 10 वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। टंडन ने कहा कि एक आधुनिक अंडरब्रिज बनाया गया है जिससे यातायात की भीड़ कम हो गई है। इतना ही नहीं 24 घंटे पानी की उपलब्धता के प्रोजेक्ट के तहत शहर में दशकों पुरानी पाइपलाइनें बदली जा रही हैं और मनीमाजरा में पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। टंडन ने मोदी सरकार की कई अन्य उपलब्धियां गिनाईं, जिन्होंने चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

टंडन ने नागरिकों से मोदी के विकास मॉडल के अनुरूप चंडीगढ़ के समावेशी और समान विकास के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए तीसरी बार भाजपा को जीतने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, जिलाध्यक्ष रविंद्र मलिक, परवीन नारंग, शशि शंकर तिवारी, अरुण सूद, नरेश पांचाल, संदीप, राजकुमार, विनोद, कृष्णा मौर्य भी मौजूद रहे।