टावर कंपनियों को रियायत से इंकार, होगी पूरी वसूली

टावर कंपनियों को रियायत से इंकार, होगी पूरी वसूली

टावर कंपनियों को रियायत से इंकार

टावर कंपनियों को रियायत से इंकार, होगी पूरी वसूली

पंचकूला (सुनील सिंघई)। टावर कंपनियों से नगर निगम 17 करोड़ 73 लाख 74125 रुपए वसूलने जाने हैं। निगम के अनुसार ए.टी.सी. टैलीकॉम प्राइवेट लि. से नगर निगम 45 टॉवर की एवज में 1 करोड़ 66 लाख 11000 रुपए, इंडस टावर लि. से 52 टावर की ऐवज में 76 लाख 54000 रुपए, रिलायंस जियो लि. से 60 टावर के 13 करोड़ 87 लाख 29000 रुपये, एयरटैल से 17 टावर के 1 करोड़ 19 लाख 40,125 रुपए, भारती एयरटैल लि. से 4 टॉवर का 12 लाख 40 हजार रुपए, इंडस टॉवर से 3 टावरों का 9 लाख रुपए, इंड्स टावर से दो टावरों के 6 लाख रुपए, रिलायंस जियो से एक टावर का 3 लाख रुपए वसूलने है।  पिछले कई सालों से नगर निगम को करोड़ों रुपए न देने वाली इन कंपनियों पर नगर निगम पंचकूला ने कोई भी रियायत देने से इंकार कर दिया है। निगम अधिकारियों  ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं करवा दी जाती, तब तक कनैक्शन नहीं जोड़े जाएंगे। निगम पंचकूला की ओर से सैक्टर-9, 11 और 21 में मोबाइल लाइंस के कनैक्शन काटे गए थे। कंपनियों को बार-बार नोटिस देने के बाद भी यह राशि जमा नहीं करवाई गई। कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर में मोबाइल टावर और लीज लाइन का लगभग 100 करोड़ रुपए बकाया है। संबंधित कंपनियों को इस संबंध में नोटिस जारी कर भुगतान करने के निर्देश दिए गए।