LPG सिलेंडर सस्ता; मई की पहली तारीख को मिली बड़ी राहत, जानिए कितनी घट गई कीमत?

Commercial LPG Cylinder Price Reduced From 1 May 2023
Commercial LPG Cylinder Price Reduced: मई की पहली तारीख को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) सस्ता हो गया है। लेकिन घरेलू गैस उपभोक्ता खुश न हों। सिर्फ कमर्शियल गैस उपभोक्ता ही खुश हों। दरअसल, 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटा दी गई है।
कमर्शियल सिलेंडर 171.50 रूपए सस्ता किया गया है। जिसके बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,028 रुपए की बजाय 1856.50 होगी। इसी प्रकार कोलकाता में 1960.50 रुपए, मुंबई में 1808.50 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2021.50 रुपए होगी। फिलहाल, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये रहेगी। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1,118.5 रुपये रहेगी। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई है।

मई 2022 के बाद से घट रही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, जनवरी और मार्च में बढ़ाई गई थी
इधर, अगर कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। पिछले महीने अप्रैल की 1 तारीख को कमर्शियल सिलेंडर 91.50 रूपए सस्ता किया गया था। जिसके बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2119.50 रुपए की बजाय 2,028 रुपए हो गई थी।