LPG Cylinder Price- बजट के बाद महंगाई का झटका; महंगा हो गया LPG सिलेंडर; अगस्त के पहले दिन से इतनी बढ़ गई कीमत

बजट के बाद महंगाई का झटका; महंगा हो गया LPG सिलेंडर; अगस्त के पहले दिन से इतनी बढ़ गई कीमत, अब कितने रुपए देने होंगे

Commercial LPG Cylinder Price Hike After Budget 1 August 2024 News

Commercial LPG Cylinder Price Hike After Budget 1 August 2024 News

LPG Cylinder Price: 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश होने के बाद महंगाई का झटका लगा है। अब 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder के लिए ज्यादा कीमत अदा करनी होगी। कमर्शियल सिलेंडर 6.50 रुपए महंगा हो गया है।

इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30 रुपए घटाई गई थी। जबकि इससे पहले जून में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 69 रुपए बढ़ाई गई थी। इस समय दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1646 रुपए की कीमत पर मिल रहा था। लेकिन अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1646 रुपए की बजाय 1652.50 रुपए देने होंगे।

वहीं दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में अलग-अलग कीमत घटी है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1809.50 रूपए की बजाय 1817.00, मुंबई में 1598.00 रुपए के बजाय 1605.00, कोलकाता में 1756.00 रुपए की बजाय 1764.50 रुपये का मिलेगा।

फिलहाल कीमत बढ़ने से कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमत का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ेगा. रेहड़ी-फड़ी, रेस्टोरेन्ट और ढाबों पर खाने की प्लेट महंगी हो सकती है।

मालूम रहे कि, पिछले कई महीनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में लगातार बदलाव जारी है। कीमत में कहीं कटौती की जाती है तो कहीं बढ़ोतरी।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जस-की-तस

हालांकि, इस बीच घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जस-की-तस रहेगी। इससे पहले मार्च में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दी गई थी। जिसके बाद से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 903 रुपये की बजाय 803 रुपये का मिल रहा है।

Commercial LPG Cylinder Price Hike After Budget 1 August 2024 News