मुख्यमंत्री ने एमएलए हॉस्टल में किया बोस की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने एमएलए हॉस्टल में किया बोस की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने एमएलए हॉस्टल में किया बोस की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने एमएलए हॉस्टल में किया बोस की प्रतिमा का अनावरण

आजादी के लिए दिए गए बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा

चंडीगढ़, 23 जनवरी। देशभर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेताजी जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करें। उन्होंने कहा कि आज का अवसर हमें हमारे देश के आजादी के समय को याद करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है, जब नेताजी और कई अन्य शहीदों ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
भारी बारिश के बावजूद पराक्रम दिवस का समारोह बड़े धूम-धाम से आयोजित हुआ। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे। 
मुख्यमंत्री ने अन्य गणमान्य राजनीतिक व्यक्तियों के साथ सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। 
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक अद्वितीय नेता थे, जिन्होंने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करके न केवल भारत की धरती पर बल्कि पूरे विश्व में आजादी की मशाल जलाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी कड़ी में राज्य में जनभागीदारी के साथ हरियाणा बोलेगा जय हिंद बोस के नारे के साथ करीब 495 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और 1500 ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य है।