सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात; हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में बताया और हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया
- By Arun --
- Friday, 04 Aug, 2023

CM Sukhwinder Singh Sukhu met PM Narendra Modi today, told about the Heavy Loss Caused by Natural Ca
नई दिल्ली:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद केंद्रीय मदद के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी को हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में बताया और हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया। सीएम ने पीएम मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। हिमाचल में भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर उन्होंने पीएम का धन्यवाद किया।

सीएम सुक्खू ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नड्डा जी से प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में चर्चा की। साथ ही हिमाचल को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया।

इससे पहले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश में हुए नुकसान से अवगत कराया। सीएम सुक्खू ने राहुल गांधी को सरकार और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी।