पंजाब के गवर्नर पर CM भगवंत मान ने अब दिया ये बयान; टोल प्लाजा बंद कराने पहुंचे थे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने कर दिया सवाल

CM Bhagwant Mann Statement on Punjab Governor
CM Bhagwant Mann Statement on Punjab Governor : पंजाब में CM भगवंत मान ने अब एक और टोल प्लाजा को बंद करा दिया है| होशियारपुर में लाचोवाल टोल प्लाजा पर यह एक्शन हुआ है| सीएम मान के मुताबिक, टोल कंपनी सरकार की शर्तों का पालन नहीं कर रही थी| इसलिए जब 14 दिसंबर की रात को कंपनी का एग्रीमेंट सरकार के साथ खत्म हुआ तो कंपनी को बर्खास्त कर टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया| सीएम मान ने बताया कि, सरकार से धोखाधड़ी को लेकर टोल कंपनी पर FIR भी दर्ज कराई गई है|
.gif)
सीएम मान ने कहा कि, टोल प्लाजा बंद कर जनता के लिए सड़क पर आवागमन फ्री कर दिया गया है| सीएम मान ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दुख की बात है कि जिस जनता के पैसों से सड़कें बनीं| उसी जनता को अबतक लूटा जा रहा था| लेकिन अब हम यह सब नहीं देने होंगे| आने वाले समय में सरकार ऐसे और एक्शन लेगी|
.gif)
.gif)
मान बोले- गवर्नर से संबंध अच्छे
वहीं, टोल प्लाजा पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और उनके बीच तनातनी को लेकर सवाल कर दिया तो सीएम मान ने इसका भी जवाब दिया| मान ने कहा कि उनके गवर्नर से संबंध अच्छे हैं| हम संविधान के मुताबिक चल रहे हैं| कभी-कभी छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं| लेकिन नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। सब कुछ ठीक हो गया है|
Always For Twitter पर क्लिक कर देखिए वीडियो