Bhagwant Mann Hospitalised: पंजाब CM भगवंत मान को फेफड़ों में दिक्कत; हार्ट पर जोर पड़ रहा, डॉक्टरों की निगरानी में

पंजाब CM भगवंत मान को फेफड़ों में दिक्कत; हार्ट पर जोर पड़ रहा, पिछले 24 घंटे से डॉक्टरों की निगरानी में, फोर्टिस अस्पताल में हैं भर्ती

CM Bhagwant Mann Health Deteriorates Hospitalised Mohali Fortis

CM Bhagwant Mann Health Deteriorates Hospitalised Mohali Fortis

Bhagwant Mann Hospitalised: पंजाब के सीएम भगवंत मान खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सीएम मान पिछले 24 घंटे से भर्ती हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि, भगवंत मान को फेफड़ों में दिक्कत है। उनके फेफड़ों की एक आर्टरी में सूजन के लक्षण हैं। जिससे उनके हार्ट पर प्रेशर पड़ रहा है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी सामान्य न रहकर नीचे-ऊपर जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, सीएम भगवंत मान की अभी और जांचें की जाएंगी। साथ ही कुछ और जो जांचें की गईं हैं। उन जांचों की रिपोर्ट्स आना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने जारी किया हेल्थ अपडेट

बता दें कि, वीरवार रात आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम भगवंत के स्वास्थ्य को लेकर बयान जारी किया गया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि नियमित जांच के लिए सीएम को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभिन्न जांचों के माध्यम से सीएम की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण लिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सीएम बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई विशेष समस्या नहीं हो रही है। डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया है कि उनके फेफड़ों की एक आर्टरी में सूजन के लक्षण हैं। जिससे उनके हार्ट पर प्रेशर पड़ रहा है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी सामान्य न रहकर नीचे-ऊपर जा रहा है। अभी उनकी कुछ और जांचें की जाएंगी।

बता दें कि, इससे पहले जब बीते बुधवार देर रात सीएम भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे थे। तो इसके बाद सीएम कार्यालय से भी एक बयान जारी किया गया था। सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम मान को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक है। हालांकि, सीएम की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कर लिया।

बिक्रम मजीठिया ने कहा- मामला गंभीर है

सीएम भगवंत मान के खराब स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया है कि, सीएम मान लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वह लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं। यानि उनका लीवर खराब हो गया है और उन्हें तुरंत लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि, बेहद अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा कि भगवंत मान की यह हालत ज्यादा शराब पीने के चलते हुई है।

वहीं बिक्रम मजीठिया ने कहा कि, सीएम भगवंत मान के खराब स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से कोई बुलेटिन नहीं जारी किया जा रहा है। जबकि भगवंत मान के स्वास्थ्य की जानकारी जनता को होनी चाहिए। क्योंकि वह संवैधानिक पद पर हैं और पंजाब के सीएम हैं। जो एक सीमावर्ती राज्य है। मजीठिया ने कहा कि, कोई रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाता है तो वह 2 घंटों में वापस आ जाता है लेकिन सीएम मान तो पिछले 24 घंटे से वहां भर्ती हैं। इसका मतलब है कि, सीएम के स्वास्थ्य को लेकर मामला गंभीर और चिंताजनक है। मामला दबाने की कोशिश की जा रही है।