निकाय मंत्री ने पंचकूला निगम में मारा छापा

निकाय मंत्री ने पंचकूला निगम में मारा छापा

निकाय मंत्री ने पंचकूला निगम में मारा छापा

निकाय मंत्री ने पंचकूला निगम में मारा छापा

80 फीसदी कर्मचारी व अधिकारी मिले गैर हाजिर

कई दिनों से लंबित फाइलों पर नहीं हुई कार्रवाई

ज्वाइंट कमिश्नर समेत कई को थमाया नोटिस

गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ.कमल गुप्ता ने शुक्रवार सुबह पंचकूला नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां करीब 80 फीसदी स्टाफ गैरहाजिर मिला। निकाय मंत्री ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की गैरहाजिरी लगाकर गैरहाजिर मिले ज्वांइट कमीश्ररों को भी नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए हैं।
कमल गुप्ता ने दो दिन पहले ही निकाय मंत्री का कार्यभार संभाला था। निकाय मंत्री आज सुबह पंचकूला निगम कार्यालय पहुंचे। गुप्ता ने सभी शाखाओं में जाकर हाजिरी रजिस्टर की जांच की। निगम में तैनात दोनों ज्वाईंट कमीश्नर समेत 48 कर्मचारियों में से 29 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कार्य में कोताही की हालत यह थी कि यहां पूरी ऑडिट ब्रांच खाली मिली, एक भी कर्मचारी हाजिर नहीं पाया गया। 
कमल गुप्ता ने बताया कि पंचकूला निगम में आकर उन्हें बेहद निराशा हुई है जो चिंता का विषय है। नगर निगम पंचकूला कार्यालय में करीब 80 फीसदी अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस तरह की स्थिति के लिए जो अधिकारी जिम्मेदार हंै उन्हें भी जवाब तलब किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि गैर हाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए है। 31 दिसंबर की जो भी फाइल पेंडिंग पड़ी है वो गलत हैं और जिसका वो काम है उसके साथ गलत हो रहा है। कमल गुप्ता ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि वह महीने में कम से कम आठ औचक निरीक्षण करें। कमल गुप्ता ने कहा मेरे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। कमल गुप्ता ने कहा जो ज्वाइंट कमिश्नर गैरहाजिर मिले है। उनसे भी जवाब तलब किया जाएगा। नगर निगम के कमिश्नर से भी जवाब मांगा जाएगा। उनके नीचे इस तरह की लापरवाही कैसे हो रही है। कमल गुप्ता के यहां आने की सूचना मिलते ही पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, पार्षद जय कौशिक, पार्षद हरेंद्र मलिक व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा सहित कई अधिकारी व नेता पहुंच गए। निकाय मंत्री ने यहां करीब एं घंटे तक फाइलों को खंगाला।