Chief Minister Nayab Saini will be the Chairman of Gurugram Grievance Committee
BREAKING
केजरीवाल अब संसद पहुंचने की तैयारी में; पंजाब से राज्यसभा आएंगे, दिल्ली हारने के बाद नई शुरुवात करेंगे, इस नेता का हो सकता इस्तीफा चंडीगढ़ के पास यहां स्वयं प्रकट हुए भगवान शिव; सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का चमत्कारिक इतिहास, महाभारत के पांडवों ने भी की यहां पूजा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत; रिंग में फाइट करते हुए दिल ने अचानक दिया धोखा, ये LIVE DEATH का वीडियो यूपी की तरह पंजाब में बुलडोजर एक्शन; CM योगी की राह पर भगवंत मान, इस नामी ड्रग माफिया का घर करवाया ध्वस्त, VIDEO देखिए महाशिवरात्रि पर 'शिव पूजा' कैसे करें? इस बार इतने समय से आरंभ होगी चतुर्दशी तिथि, जानिए किन चीजों से करना चाहिए शिवलिंग का अभिषेक

मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे गुरुग्राम ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष

Chief Minister Nayab Saini will be the Chairman of Gurugram Grievance Committee

Chief Minister Nayab Saini will be the Chairman of Gurugram Grievance Committee

Chief Minister Nayab Saini will be the Chairman of Gurugram Grievance Committee- चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम जिला शिकायत निवारण कमेटी के अध्यक्ष होंगे। प्रदेश सरकार ने नई सरकार के गठन के बाद सभी मंत्रियों को जिला प्रभारी नियुक्त करते हुए जिले आबंटित कर दिए गए हैं। अब सभी मंत्री इन जिलों में आम जनता की शिकायतें सुनने के लिए हर माह खुला दरबार आयोजित करेंगे। अब सरकार जिला स्तर इन समितियों के सदस्यों की नियुक्तियां करेगी। जिसमें पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री के बाद सरकार में नंबर दो पर जिम्मा संभाल रहे अनिल विज को कैथल व सिरसा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विज पहले भी सिरसा जिले के प्रभारी रह चुके हैं। पूर्व मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान सिरसा की तत्कालीन एसपी के साथ हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था।

कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार को रोहतक व हिसार जिला,राव नरबीर सिंह नूंह और फरीदाबाद जिला शिकायत निवारण कमेटी के प्रभारी होंगे। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को भिवानी और जींद, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को रेवाड़ी और पंचकूला, अरविंद शर्मा को महेंद्रगढ़ जिला का प्रभारी बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा को चरखी दादरी और झज्जर,कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को अंबाला और करनाल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को यमुनानगर और पानीपत जिला,कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को फतेहाबाद,कैबिनेट मंत्री आरती राव को पलवल जिला शिकायत निवारण कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्यमंत्री राजेश नागर कुरुक्षेत्र जिला तथा राज्यमंत्री गौरव गौतम को सोनीपत जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।