नायाब तरबूज में नायब: मुख्यमंत्री ने फूड कार्विंग में होटल एवा को प्रथम पुरस्कार से किया सम्मानित

CM Awarded First Prize to Hotel Ava
हरा भरा हरियाणा थीम पर एग्जीक्यूटिव शेफ अनिल सिंह ने नायब सेनी का चित्र तरबूज में उकेरा
अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा: पंचकूला। वसंत महोत्सव, पंचकूला में होटल एवा, चंडीगढ़ ने फूड कार्विंग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं उपस्थित थे, जिन्होंने टीम के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना की।
प्रतियोगिता के लिए होटल एवा ने “हरा भरा हरियाणा” थीम पर आधारित एक बेहतरीन टीम का गठन किया। इस टीम ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुंदर छवि उकेरी, जिसके लिए लगभग तीन घंटे का समय लगा।
होटल एवा के एग्जीक्यूटिव शेफ अनिल सिंह चौहान ने बताया कि इस विशेष कार्विंग को शेफ साहिल कुमार कनोजिया ने बड़े ही धैर्य और कौशल के साथ तैयार किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अद्वितीय कृति की प्रशंसा करते हुए इसे एक उत्कृष्ट प्रदर्शन बताया।
होटल एवा के लिए यह उपलब्धि गर्व का क्षण है, जिसने उनकी उत्कृष्टता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए सभी को प्रभावित किया है।
क्या कहते हैं एग्जीक्यूटिव शेफ अनिल सिंह
मुख्यमंत्री का चित्र तरबूज पर उकेरने के बाद मानों उत्सव नए रंग में ढलना शुरू हो गया। हरा भरा हरियाणा की इस नायाब चित्रकारी को देख दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग फूड कार्विंग के प्रति आकर्षित होते नजर आए। फूड कार्विंग पर एग्जीक्यूटिव शेफ अनिल सिंह ने कहा कि आप अपने मन के भाव कभी भी प्रकृति के साथ साझा कर सकते हैं। उन्होंने भी ऐसा ही किया। तरबूज पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी की तस्वीर को उकेरने में उन्हें 5 घंटे का वक्त लगा। मुख्यमंत्री अपनी तस्वीर को देख कर गद गद हो उठे। उन्होंने कहा वह कई प्रदर्शनी में पहला ईनाम हासिल कर चुके हैं।