पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की मेहमान नवाजी के कायल हुए मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट
![Chief Minister and Cabinet were Impressed](https://www.arthparkash.com/uploads/0e581324-bed8-466c-93ac-b2e374a4d04b.jpg)
Chief Minister and Cabinet were Impressed
- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिया गया दोपहर भोज
- बुजुर्गों, महिलाओं से पूछा, 'मैं आपके लिए कुछ लाऊं'
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 09 फरवरी। Chief Minister and Cabinet were Impressed: प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की सादगी किसी से छुपी नहीं है। 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के तीसरे दिन रविवार को उनकी मेहमान नवाजी के भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मंत्रीगण एवं आमंत्रित मेहमान उनके कायल हो गए। इस आयोजन में हर स्टॉल, हर टेबल पर खुद पहुंचते हुए पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बुजुर्गों, महिलाओं से पूछा, 'मैं आपके लिए क्या लाऊं'। ऐसा सुनकर अतिथियों का मन भाव-विभोर हो गया।
सूरजकुंड मेले में रविवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तरफ से होटल राजहंस में दोपहर भोज का आयोजन किया गया था।38वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की अगुवाई कर रहे विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने स्वयं मेहमानों की खातिरदारी की तो सभी उनके कायल हो गए। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने होटल राजहंस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी मेहमानों की टेबल पर शिष्टाचार स्वरूप पहुंचकर कुशलक्षेम जाना व उन्हें व्यंजन परोसने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, गौरव गौतम सहित सभी मेहमानों को स्वयं भोजन परोसने सहित अन्य व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा। हर स्टॉल और हर टेबल पर खुद पहुंचते हुए उनसे पूछा कि वो उनके लिए कुछ लाएं। ऐसा सुनकर अतिथियों के मन मे खुशी और स्नेह का संचार हुआ कि खुद उन्हें कैबिनेट मंत्री उनकी मेहमाननवाजी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी 23 फरवरी तक पर्यटन निगम द्वारा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री का दायित्व डॉ अरविंद शर्मा के पास है। मेले में पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा प्रदेशवासियों को मेले का भ्रमण करने का न केवल आह्वान कर रहे हैं बल्कि आगंतुकों के सत्कार में भी उनकी कोई सानी नहीं है। गत दिवस गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का समूह भी मेला देखने सूरजकुंड पहुंचा। छात्राओं के अनुरोध पर पर्यटन मंत्री ने अपनी ओर से परिवहन सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए। छात्राओं ने भी पर्यटन मंत्री की इस पहल की न केवल सराहना की बल्कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों ने विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की सराहनीय पहल की प्रशंसा की।