चंडीगढ़ के कांग्रेसी मनीष बंसल का प्रचार करने पहुंचे बरनाला
![चंडीगढ़ के कांग्रेसी मनीष बंसल का प्रचार करने पहुंचे बरनाला](https://www.arthparkash.com/hindi/uploads/37c37f82-a21d-4f9d-904a-e9b4f4770202.jpg)
चंडीगढ़ के कांग्रेसी मनीष बंसल का प्रचार करने पहुंचे बरनाला
मनीमाजरा : ( मनीष कुमार ) : चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के पुत्र मनीष बंसल पंजाब के बरनाला हल्के से विधानसभा के चुनाव लड़ रहे हैं मनीष बंसल चंडीगढ़ के भी लोकप्रिय नेता है। इसी के चलते चंडीगढ़ के बहुत सारे नेता उनके चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ से बरनाला गए हुए हैं इन नेताओं में सीनियर कांग्रेसी नेता एचएस लकी, अशोक कुमार, अजय शर्मा, अनवर हक, राजीव मोदगिल, अनु दुबे आदि अन्य नेता शामिल थे। अशोक कुमार ने बताया कि मनीष बंसल जैसे चंडीगढ़ में लोकप्रिय नेता हैं वैसे ही बरनाला में भी उनकी लोकप्रियता देखने को मिल रही है। मनीष बंसल और पवन बंसल का गांव कस्बा भी बरनाला हल्के में ही आता है। इसलिए उनको वहां पर पूरा सहयोग मिल रहा है। अशोक के बताया कि वह घर घर जाकर वहां के लोगों को मिले भी है।