टंडन ने लोगों के साथ सुना पी एम के मन की बात कार्यक्रम को

a2674c2f-a328-4db4-a1fe-7ae62f3cf147

Tandon listened to PM's Mann ki Baat Programme

चंडीगढ़ 27 अप्रैल, 2025: Tandon listened to PM's Mann ki Baat Programme: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम "मन की बात " के 121वे प्रसारण को सीधा सुनने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के जिला रानी लक्ष्मी बाई का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना | 

इस अवसर  संजय टंडन ने बताया कि कार्यक्रम मन की बात के शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि इस घटनासे पूरा देश दुखी है |  आज हर  भारतीय का खून खौल रहा है। ये हमला आतंकियों की कायरता को दिखाता है। कश्मीर में शांति लौट रही थी। निर्माण कार्यों में गति आई थी। जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। वहां के लोगों की कमाई बढ़ रही थी। लेकिन आतंकियों को ये रास नहीं आया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता हमारी लड़ाई का आधार भी है।
उन्होंने कहा कि इस घिनौनी घटना से जिस प्रकार से सभी देशवासियों में गुस्सा  है,वैसे ही इस प्रकार का गुस्सा  पूरी दुनिया में है। ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए, संदेश भेजे। इस जघन्य आतंकी हमले की सबने कठोर निंदा की है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ खड़ा है। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा। साजिश रचने वालों को कठोर सजा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'साल 1917, अप्रैल और मई के यही दो महीने - देश में आजादी की एक अनोखी लड़ाई लड़ी जा रही थी। अंग्रेजों के अत्याचार उफान पर थे।  वहीं से चंपारण का ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हुआ।  बापू के सत्याग्रह से पूरी अंग्रेज हुकूमत हिल गई। अंग्रेजों को नील की खेती के लिए किसानों को मजबूर करने वाले कानून को स्थगित करना पड़ा। ये एक ऐसी जीत थी जिसने आजादी की लड़ाई में नया विश्वास फूंका। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' - पर  कि देश  140 करोड़ लोग एकसाथ   इस अभियान में जुड़े और उन्होंने इस अभियान को कामयाब बनाया | पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद शहर में पिछले कुछ वर्षों में 70 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। इन पेड़ों ने अहमदाबाद में हरित क्षेत्र काफी बढ़ा दिया है। इसके साथ-साथ, साबरमती नदी पर रिवर फ्रंट बनने से और कांकरिया झील जैसे कुछ झीलों के पुनर्निर्माण से यहां वॉटर बॉडीज की संख्या भी बढ़ गई है। 

उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे इलाके जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जो हमें, नया विश्वास देते हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र आजकल सबका ध्यान खींच रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुझे अफ्रीका के इथोपिया में प्रवासी भारतीयों के एक अभिनव प्रयास का पता चला है। इथोपिया में रहने वाले भारतीयों ने ऐसे बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है, जो जन्म से ही हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे बहुत से बच्चों की भारतीय परिवारों द्वारा आर्थिक मदद भी की जा रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने म्यांमार में आए भूकंप  से वहां बहुत बड़ी तबाही आई, मलबे में फंसे लोगों के लिए एक-एक सांस, एक-एक पल कीमती था। इसलिए भारत ने म्यांमार के हमारे भाई-बहनों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया। वायुसेना के विमान से लेकर नौसेना के जहाज तक म्यांमार की मदद के लिए रवाना हो गए। वहां भारतीय टीम ने एक अस्पताल तैयार किया। इंजीनियरों की एक टीम ने अहम् इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान का आकलन करने में मदद की। भारतीय टीम ने वहां कंबल, टेंट, स्लीपिंग बैग, दवाइयां, खाने-पीने के सामान के साथ ही और भी बहुत सारी चीजों की आपूर्ति की। इस दौरान भारतीय टीम को वहाँ के लोगों से बहुत सारी तारीफ भी मिली। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत एक वैश्विक अंतरिक्ष पावर बन चुका है। हमने एक साथ 104 सैटेलाइट का लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले देश बने हैं। आज बहुत से युवा अंतरिक्ष स्टार्टअप में नए झंडे लहरा रहे हैं। 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में सवा तीन सौ से ज्यादा अंतरिक्ष स्टार्टअप काम कर रहे हैं।