चंडीगढ़ जीरकपुर बॉडर एरिया के पास फायरिंग, दो जख्मी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Firing near Chandigarh Zirakpur Border Area
चंडीगढ़। Firing near Chandigarh Zirakpur Border Area: शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ जीरकपुर बॉडर एरिया के पास फायरिंग हो गई। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जिसमें दो लोग जख्मी हुए है।जिन्हें सैक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।की क्या फायरिंग चंडीगढ़ एरिया या फिर पंजाब एरिया में हुई है। जांच कर रही।जानकारी के मुताबिक पता चला कि दो अलग अलग गाड़ियों में सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। जिसमें एक गाड़ी में सवार आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को मौके से दो खोल भी बरामद हुए।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। और सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।