चण्डीगढ़ पुलिस कर्मी ने वॉक रन में जीता स्वर्ण पदक

Chandigarh police personnel won gold medal in walk run

Chandigarh police personnel won gold medal in walk run

रंजीत शम्मी चण्डीगढ़ : Chandigarh police personnel won gold medal in walk run: 45वीं चण्डीगढ़ मास्टर स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के तहत आयोजित वॉक रन प्रतियोगिता में  चण्डीगढ़ पुलिस के एएसआई जसवंत राय लखनपाल ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने ये उपलब्धि 55 प्लस आयु वर्ग में आयोजित 3 किलोमीटर वॉक रन में हासिल की। उन्होंने इसे 168  मिनट में तय किया। चण्डीगढ़ मास्टर स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं महासचिव गुरदयाल सिंह सैनी ने उन्हें पदक प्रदान किया। जसवंत राय लखनपाल सेक्टर 19 थाने में तैनात हैं। प्रतियोगिता सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई।