पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में आरोपियो को किया काबू

Police Arrested the Accused in the Vehicle theft Case

Police Arrested the Accused in the Vehicle theft Case

पुलिस ने वाहन चोरी के तीन मामलों को सुलझाया

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Arrested the Accused in the Vehicle theft Case: यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में आरोपियो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अशोक कुमार उर्फ ​​निखिल,विशाल उर्फ ​​चिल और भगवान गिरी के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियो की गिरफ्तारी के चलते  वाहन चोरी के 3 मामले सुलझाए गए।

केस नं.एक।

क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बढ़हेड़ी सैक्टर 41 के रहने वाले आरोपी अशोक कुमार उर्फ निखिल को 10 फरवरी को सैक्टर 11 स्थित ब्रिज के पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार किया।

क्या था मामला।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सेक्टर 41 निवासी रोहित ने पुलिस को बताया था कि 23 जनवरी को रात करीब 8 बजे सैक्टर 41 स्थित मार्किट की पार्किंग से मोटर साइकिल चोरी हो गई थी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। थाना 39 पुलिस ने मामले में ईएफआईआर दर्ज की थी।

केस नंबर दो।

पुलिस ने वाहन चोरी के दूसरे मामले में भीं आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मलोया के रहने वाले विशाल उर्फ चिल के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सैक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड के पास से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटर समेत गिरफ्तार किया।

क्या था मामला।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता बुडैल निवासी उत्तम सामंत ने पुलिस को बताया था कि उसकी एक्टिवा 10 अगस्त को बुडैल एरिया से चोरी हो गई थी। मामले में पीड़ित ने थाना 34 में शिक़ायत दर्ज करवाई थी।

काम करने का तरीका:-

पुलिस के मुताबिक विशाल उर्फ ​​चिल नशे का आदी है। और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके वाहनों का लॉक खोलकर चोरी करता था।

केस नं. 3

पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलोया निवासी भगवान गिरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को थाना 39 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत जीरी मंडी के पास से 12 फरवरी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता सैक्टर 52 निवासी संदीप ने पुलिस को बताया था कि 27 जुलाई 2023 को उसका मोटर साइकिल सैक्टर 52 से चोरी हो गया था। चोरी के संबंध में थाना 36 में वाहन चोरी का मामला दर्ज है।