BREAKING
हरियाणा CM के शपथ समारोह को ग्रैंड बनाने की तैयारी; पंचकूला सेक्टर 5 नो फ्लाइंग जोन घोषित, 15000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था कालोनाइज़रों के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए पहली बार 16 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप: हरदीप सिंह मुंडिया चंडीगढ़ में हेरोइन पकड़ी गई; पुलिस ने आधी रात तस्कर को दबोचा, सप्लाई करने निकला था, तभी इंस्पेक्टर राजीव की टीम का शिकंजा IAS दीप्रवा लाकड़ा होंगे चंडीगढ़ के नए वित्त सचिव; केंद्र सरकार से नियुक्ति को मंजूरी, पंजाब कैडर के अफसर, IIT स्टूडेंट रहे प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में 8वीं ITU की दूरसंचार मानक बैठक और इंडिया मोबाइल कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

IAS दीप्रवा लाकड़ा होंगे चंडीगढ़ के नए वित्त सचिव; केंद्र सरकार से नियुक्ति को मंजूरी, पंजाब कैडर के अफसर, IIT स्टूडेंट रहे

IAS Diprava Lakra Chandigarh New Finance Secretary

IAS Diprava Lakra Chandigarh New Finance Secretary Administration News

Chandigarh New Finance Secretary: चंडीगढ़ में नए वित्त सचिव की नियुक्ति हो गई है। पंजाब कैडर 2005 बैच के आईएएस अफसर दीप्रवा लाकड़ा को चंडीगढ़ का वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। लाकड़ा की नियुक्ति को केंद्र सरकार अपॉइंटमेंट कमेटी ने मंजूरी दी है और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ (यूटी) में बतौर वित्त सचिव लाकड़ा का कार्यकाल 3 साल का होगा। वह पंजाब कैडर से 3 साल के लिए डेपुटेशन पर एजीएमयूटी कैडर में भेजे गए हैं।

कई दिनों खाली पड़ा था चंडीगढ़ वित्त सचिव का पद

चंडीगढ़ वित्त सचिव का पद बीते कई दिनों से खाली पड़ा हुआ था। जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर इस पद की अस्थायी ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन चंडीगढ़ वित्त सचिव के पद पर स्थायी नियक्ति कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंजाब से चंडीगढ़ प्रशासन को वित्त सचिव के लिए दो बार 3-3 नामों का पैनल भेजा गया था। दूसरी बार भेजे गए पैनल में 2005 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस बसंत गर्ग, दीप्रवा लाकड़ा और दलजीत सिंह मंगत के नाम शामिल थे। इन तीनों अफसरों के नाम यूटी प्रशासन ने केंद्र को भेज दिए थे। इनमें से आईएएस दीप्रवा लाकड़ा के नाम को केंद्र की अपॉइंटमेंट कमेटी ने मंजूरी दी।

IIT स्टूडेंट रहे, मूल रूप से उड़ीसा के

IAS दीप्रवा लाकड़ा की गिनती कुशल और निष्ठावान अधिकारियों में होती है। लाकड़ा पंजाब में सेवा देते हुए कई अहम पदों पर रहे हैं। सिविल सर्विस में आने से पहले लाकड़ा आईआईटीयन थे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। वह मूल रूप से उड़ीसा राज्य से हैं। जब दीप्रवा लाकड़ा पंजाब कैडर से 2005 बैच के आईएएस अधिकारी बने तो उन्होंने अपना करियर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, धुरी के रूप में शुरू किया था। इसके बाद वे पंजाब के कल्याण विभाग के निदेशक, विशेष सचिव (गृह) के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे पंजाब के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर भी तैनात रहे हैं।