BREAKING

चंडीगढ़ में 12वीं का स्टूडेंट फांसी पर झूलता मिला; फंदे से लटक रही थी लाश, पुलिस को नहीं मिला मौके से कोई सुसाइड नोट, जांच जारी

Chandigarh 12th Student Death Suicide Crime Latest News Update

Chandigarh 12th Student Death Suicide Crime Latest News

Chandigarh Student Suicide: चंडीगढ़ में 12वीं क्लास में पढ़ने वाला एक स्टूडेंट फांसी पर झूलता मिला है। वह अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक स्टूडेंट की पहचान इन्दिरा कालोनी के रहने वाले अंकुश के रूप में हुई है। उसकी उम्र 18 से 20 साल के करीब बताई जा रही है। शुरुवाती जांच में यह आत्महत्या का मामला है। फिलहाल, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकुश की लाश अपने कब्जे में ली है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। वहीं पुलिस जांच-पड़ताल के साथ आगे की बनती कार्रवाई कर है।

घर में नहीं था और कोई

जानकारी के मुताबिक पता चला कि, मृतक अंकुश अपने पिता के साथ इन्दिरा कालोनी के ट्यूबल नंबर 5 पर रहता था और 10+2 की पढ़ाई कर रहा था। वीरवार को अचानक पिता का गांव जाना हुआ। जिसके बाद पिता के पीछे से बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। शुक्रवार सुबह अंकुश की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई देखी गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अंकुश को फंदे से नीचे उतार कर सेक्टर 16 के अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि लाश को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।


चंडीगढ़ में घर में मृत मिला युवक; दोस्त खिड़की से झांका तो गले में कसा था फांसी का फंदा, हड़कंप मचने के बाद पहुंची पुलिस

 

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी