मंगलवार को मंदीप बराड़ करेंगे चंडीगढ़ यूटी के गृह सचिव का पद ग्रहण

Mandeep Brar will take charge as Home Secretary of Chandigarh UT on Tuesday

Mandeep Brar will take charge as Home Secretary of Chandigarh UT on Tuesday

Mandeep Brar will take charge as Home Secretary of Chandigarh UT on Tuesday- चंडीगढ़I आईएएस अधिकारी मंदीप बराड़ को हरियाणा सरकार ने सोमवार को हरियाणा में डीपीआर के पद से रिलीव  कर दिया। बराड़ मगलवार को चंडीगढ़ यूटी के गृह सचिव का पद ग्रहण करेगें।  चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव का पद काफी समय से खाली था। यह पद नितिन यादव के केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद एडिशनल चार्ज के सहारे चल रहा है।  

मगलवार को बराड़ चंडीगढ़ यूटी के गृह सचिव का पद ज्वाइन करेगें। हरियाणा कॉडर के आईएएस अधिकारी मंदीप बराड़ 2005 बैच के अधिकारी है।

हरियाणा सरकार में डीपीआर के पद पर तैनात थे। चंडीगढ़ में गृह सचिव के पद के लिए हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा गया था। चंडीगढ़ में गृह सचिव का पद पूर्व गृह सचिव नितिन कुमार यादव का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो गया था। नितिन कुमार यादव ने 14 जून को केंद्र सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर ज्वाइन कर लिया था। चंडीगढ़ में गृह सचिव नियुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ  से डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल 2003 बैच, मंदीप बराड़ 2005 बैच और आईएएस अधिकारी जे गणेशन 2006 बैच का नाम शामिल थे। चंडीगढ़ प्रशासन ने 3 महीने पहले हरियाणा से नए गृह सचिव के लिए पैनल मांगा गया था। जिसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था। जिसमें मंदीप बराड़  को केन्द्र से 3 साल के लिए गृह सचिव नियुक्ति की मंजूरी दी थी। बराड़ 2018 से 2021 के बीच में चंडीगढ़ के डीसी भी रह चुके हैं।

चंडीगढ़ यूटी में गृहसचिव, डीसी, निगम में मुख्य अभियंता व एसएसपी ट्रैफिक हरियाणा कॉडर

चंडीगढ़ यूटी में 1966 से गृहसचिव, डीसी व एसएसपी ट्रैफिक का पद हरियाणा कॉडर के लिए है। नगर निगम में मुख्य अभियंता का पद भी हरियाणा कॉडर के लिए निश्चित है, मगर काफी समय से दुसरे कॉडर का कब्जा है। जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल भी जल्दी पूरा होने वाला है। जिला उपायुक्त का पैनल भी पहुंचा पहुच चुका है  जिसके कारण चंडीगढ़ का अधिकतर कार्य एडिशनल चार्ज के सहारे चल रहा है।

वित्त सचिव का पद भी पंजाब कॉडर के लिए खाली है। नामदेव जाड़े का कार्यकाल पूरा होने के कारण यह पद भी खाली है। वही नगर निगम कमीश्नर व मुख्य अभियंता का पद भी खाली है। चंडीगढ़ में डीसी के पद पर नियुक्ति को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से तीन आइएएस अधिकारियों के पैनल भेजे है। पैनल में 2013 बैच के निशांत यादव, अजय कुमार और 2014 बैच के डा. मनोज कुमार के नाम शामिल है। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा के रिलीव होने के बाद डीसी विनय प्रताप सिंह को फिलहाल निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पंजाब सरकार ने पूर्व नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा की जगह तीन आइएएस का पैनल भेजे हुए है। पैनल में 2008 बैच के आइएएस अमित कुमार, 2009 बैच के रामवीर सिंह और 2011 गिरीश दयालन के नाम शामिल हैं।