Chandigarh Youth Hanged News: चंडीगढ़ में घर में मृत मिला युवक; दोस्त खिड़की से झांका तो गले में कसा था फांसी का फंदा

चंडीगढ़ में घर में मृत मिला युवक; दोस्त खिड़की से झांका तो गले में कसा था फांसी का फंदा, हड़कंप मचने के बाद पहुंची पुलिस

Chandigarh Youth Hanged News

Chandigarh Youth Hanged News Chandigarh Police Investigating Incident

Chandigarh Youth Hanged News: चंडीगढ़ के गांव अटावा में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां एक युवक अपने घर में मृत मिला। वो एक कमरे में फंसी के फंदे से लटक रहा था। युवक के एक साथी के देखने पर जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक युवक को लेकर आसपास के लोगों से पूछताक्ष भी की है।

26 साल बताई जा रही उम्र

हालांकि, युवक की पहचान को लेकर अभी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। उसका क्या नाम था और क्या करता था। इसे लेकर अभी कुछ मालूम नहीं है। मगर शुरुवाती जांच में मृतक युवक की उम्र 26 साल के आसपास बताई जा रही है। बताया जाता है कि, मृतक युवक अपने किसी साथी के साथ रह रहा था। जिस वक्त ये घटना हुई। उस दौरान मृतक युवक का साथी दूसरे कमरे में मौजूद था। इस बीच जब वह किसी काम से मृतक युवक के पास आने लगा तो कमरा बंद देख दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला  गया।

खिड़की से झांका तो गले में कसा था फांसी का फंदा

जब आवाज लगाने और दरवाजे खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो इसके बाद उक्त शख्स ने कमरे की खिड़की से झाँकने की कोशिश की। जिसके बाद उसके होश उड़ गए। युवक अंदर फांसी के फंदे पर टंगा हुआ था। हालांकि, ऐसा लग रहा था कि जैसे युवक खड़ा हो। लेकिन उसके गले में फांसी का फंदा कसा हुआ था। यह सब देख उक्त शख्स ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक से फंदा हटाकर उसे सैक्टर-16 के अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया है। थाना 36 पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी