चंडीगढ़ में महिला को बीच सड़क चढ़ा Reel का नशा; मगर यह महंगा पड़ गया, अब FIR दर्ज, पति पुलिस की नौकरी से सस्पेंड VIDEO

Chandigarh Woman Reel on Road Viral Against File FIR Husband Suspend
Chandigarh Woman Reel Viral: पहले तो लोग सिर्फ 'रंगबाज' ही हुआ करते थे, अब के जमाने में लोग 'रीलबाज' भी हुआ करते हैं। Reel का तमाशा अब एक रोग और नशे की तरह फैलने लगा है। आलम यह है कि, लोग अब कहीं पर भी Reel बनाना शुरू हो जा रहे हैं। चंडीगढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला को बीच सड़क Reel का ऐसा नशा चढ़ा कि उसने लाइट एरिया पर ट्रैफिक के बीच ही डांस शुरू कर दिया। महिला हरियाणवी गाने ...'पीके Love You बोले से...' पर थिरक रही थी।
महिला को रील बनाना बहुत महंगा पड़ गया
चंडीगढ़ में मुख्य सड़क पर महिला की बनाई Reel तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुख्य सड़क पर ट्रैफिक के बीच डांस करने वाली इस महिला और उसके साथ मौजूद उसकी Reel रिकॉर्ड करने वाली एक अन्य महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही यह बताया जा रहा है कि, महिला का पति चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। जिसे सस्पेंड कर दिया गया है। क्योंकि उसने ही महिला की Reel सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
सेक्टर-20 एरिया में बनाई Reel
इस महिला ने यह Reel चंडीगढ़ में सेक्टर-20 की सड़क पर बनाई। महिला सेक्टर-20 पुलिस कालोनी की ही निवासी बताई जा रही है। बताया जाता है कि, यह महिला अपनी साथी महिला के साथ सेक्टर-32 में हनुमान मंदिर में माथा टेकने गई थी, तभी अचानक रास्ते में Reel का भूत सवार हो गया। बस फिर क्या था कि, बीच सड़क रीलबाजी शुरू हो गई। लेकिन यह रीलबाजी बहुत महंगी पड़ गई।
आप भी देखिए वायरल Reel वीडियो
Reel के नाम पर कहीं भी कुछ भी कंटेंट
ये आजकल के ऐसे रीलबाज हैं कि वह कहीं भी अपने साथ-साथ औरों की जान भी दांव पर लगा दें। मसलन, आजकल Reel का गज़ब पागलपन छाया हुआ है। रील के नाम पर कुछ भी कंटेंट बनाया जा रहा है। न जगह देखी जा रही है और न ही स्थिति। बस हर समय कहीं भी Reel बना दो। कई Reels तो इतनी अश्लील और अभद्र हैं कि जिन्हें देखा भी नहीं जा सकता। अश्लील Reels बनाने में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं।
आलम यह है कि, वह कैमरे पर आकर कपड़े बदल रहीं हैं। इससे ज्यादा और क्या ही होगा? फिलहाल, ज्यादा हिट होने और तगड़ी व्यूअरशिप पाने के लिए Reels बनाने के जो तमाम उटपटांग तरीके अपनाए जा रहे हैं, ये तरीके उन लोगों के लिए बेहद खतरनाक और शर्मनाक साबित होंगे। Reel बनाने वालों को अपने कंटेंट की मर्यादा और हद को समझना चाहिए।