चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव 2 मार्च को, चरंजीव के समर्थक दो गुटों में बंटे, संजीव चड्ढा ने नामांकन दाखिल किया, अनिल वोहरा करेंगे सोमवार को

Chandigarh Vyapar Mandal elections on March 2, Charanjeev's supporters divided into two factions
अर्थ प्रकाश/साजन शर्मा
Chandigarh Vyapar Mandal elections on March 2, Charanjeev's supporters divided into two factions : चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में घमासान शुरू हो चुका है। व्यापार मंडल के 2 मार्च को होने वाले चुनावों के लिये शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। संजीव चड्ढा व बलविंदर सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किये जबकि सोमवार को व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल वोहरा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 2 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर व्यापारी जहां दो गुटों में बंट चुके हैं वहीं पर चरंजीव सिंह भी अब दुविधा में हैं किसका साथ दें लेकिन वह चुनाव समिति के सदस्य बनकर न्यूट्रल की भूमिका में बताये जा रहे हैं।
संजीव चड्ढा ने अर्थप्रकाश से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि वह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उनको कई एसोसिएशनों का खुलकर साथ मिल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले अनिल वोहरा का कहना है कि वह पिछले 31 साल से व्यापार मंडल से जुड़े हुए हैं, संजीव चड्ढा तो हाल ही में 8 साल से जुड़े हैं। संजीव चड्ढा ने स्पष्ट किया कि 35 साल वालों ने कोई हमेशा के लिये ठेका थोड़ी ले लिया है। व्यापार मंडल किसी की बपौती नहीं है। बदलाव की बयार को देखना चाहिए और नये सदस्यों को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 11 साल मैंने व्यापार मंडल के लिये बहुत काम किये हैं जिसकी सभी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि अनिल वोहरा का 2016 में भी जो घोषणापत्र था वही अब 2025 में क्यों लाया जा रहा है जबकि चुनाव में काफी बदलाव आ चुके हैं। जिस हिसाब से उन्हें समर्थन मिल रहा है वह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। संजीव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि चरंजीव सिंह खुलकर उनके समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि आज खुद चरंजीव सिंह ने उनका नामांकन दाखिल कराया व अनिल वोहरा को स्पष्ट कहा कि वह चुनाव न लड़ें। इधर जब अनिल वोहरा से पूछा गया कि संजीव चड्ढा दावा कर रहे हैं कि चरंजीव उनकी तरफ हैं तो उन्होंने कहा कि यह तो वक्त बतायेगा। सर्वसम्मति से चुनाव कराने की कोशिश थी लेकिन यह नहीं हो पाया। फ्रेंडली तरीके से चुनाव लड़ेंगे।
चुनाव 2 मार्च को
चुनाव अधिकारी सतपाल गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल के 2 मार्च को होने जा रहे चुनावों के लिये नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 फरवरी तक है। 25 फरवरी तक नाम वापिस लिये जा सकते हैं। कुल 373 मेंबर इसके लिये वोट करेंगे। इधर व्यापारी कमलजीत सिंह पंछी ने स्पष्ट किया कि सीनियर व्यापारी अनिल वोहरा के समर्थन में वो सोमवार को नामांकन दाखिल करने जाएंगे।
छह सदस्यीय चुनाव पैनल करेगा निगरानी
अध्यक्ष सतपाल गुप्ता की अध्यक्षता वाला छह सदस्यीय चुनाव पैनल चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेगा। पैनल में तीन वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं जिनमें कार्यवाहक अध्यक्ष चरणजीव सिंह; संरक्षक दिवाकर साहूंजा,वाइस चेयरमैन प्रशोतम महाजन, ग्रेन मार्केट से सुनील गुप्ता और रजत शर्मा हैं। बता दें कि 1992 में स्थापित सीबीएम, चंडीगढ़ के 125 से अधिक बाजारों के 50,000 से अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन अध्यक्ष पद के लिए द्विवार्षिक चुनाव आयोजित करता है। संस्थापकों में से एक चरणजीव सिंह ने 2007 से लेकर अब तक अधिकतम कार्यकाल तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इस वर्ष उनके अधिकतम दो कार्यकाल हैं। इसमें 125 से अधिक बाज़ार और व्यापार संघों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें ...
ये भी पढ़ें ...