Chandigarh Traffic System: अब चंडीगढ़ की सड़कों पर Google देगा आपको कुछ ऐसी जरुरी जानकारी, वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कही यह बात
BREAKING
PM मोदी ने फिर बुलाई CCS की बड़ी बैठक; पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये दूसरी बैठक, दुश्मनों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पर भारत का एक्शन; ख्वाजा आसिफ का सोशल मीडिया अकाउंट बैन किया, पाकिस्तानी पत्रकारों के अकाउंट भी बैन कश्मीर में बंद किए गए पर्यटक स्‍थल; इंडियन आर्मी ने शुरू की बड़े ऑपरेशन की तैयारी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ घाटी की घेराबंदी कर रही सेना सिर्फ नौकरी से संतुष्ट न हों, संगठन स्थापित करने के स्तर तक आगे बढ़ें : चंद्रबाबू नायडू पाकिस्तान से टेंशन के बीच IAF को मिलेगा नया वाइस चीफ, नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे कमान, प्रतीक शर्मा बने नए नॉर्दन कमांडर

Chandigarh Traffic System: अब चंडीगढ़ की सड़कों पर Google देगा आपको कुछ ऐसी जरुरी जानकारी, वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कही यह बात

Chandigarh Traffic System on Google

Chandigarh Traffic System on Google

Chandigarh Traffic System on Google : अब चंडीगढ़ की सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों के साथ Google एक जरुरी जानकारी साझा किया करेगा| गूगल द्वारा दी जा रही यह जानकारी लोगों का चालान बचाएगी|

दरअसल, चंडीगढ़ की किस सड़क पर वाहन स्पीड लिमिट कितनी तय हैं और आप कितनी लिमिट में चल रहे हैं| इसके बारे में गूगल आपको फौरन सूचित कर देगा| बतादें कि, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने गूगल के साथ इस संबंध में करार किया है।

अभी एलएमवी वाहनों के लिए यह व्यवस्था...

आपको बतादें कि,  अभी एलएमवी वाहनों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है| एलएमवी वाहन चालक जब चंडीगढ़ की सड़कों पर निकलते समय गूगल नेविगेशन यानि मैप का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें अपने एंड्रायड मोबाइल की स्क्रीन पर बाईं ओर ट्रैफिक पुलिस द्वारा तय स्पीड दिख जाएगी|

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि, लोग हर हाल में तय स्पीड का पालन करें| इससे वह भी सुरक्षति रहेंगे और दूसरे भी| इसके अलावा इसके विपरीत जाने पर वह कार्रवाई के पात्र बनेंगे| बताया जाता है कि, जल्द ही सभी तरह के वाहनों के लिए यह व्यवस्था होगी| इसके अलावा नेविगेशन में जाम, निर्माण कार्य और सड़क डायवर्ट की जानकारी भी मिला करेगी|