Chandigarh Woman Dies: चंडीगढ़ में आग में जलकर रिटायर्ड महिला टीचर की मौत; रात में 2 बजे पति से आइसक्रीम खाई

चंडीगढ़ में आग में जलकर रिटायर्ड महिला टीचर की मौत; रात में 2 बजे पति से आइसक्रीम खाई, सुबह तड़के जलती मिली, पुलिस जांच जारी

Chandigarh Woman Dies in Fire

Chandigarh Retired Female Teacher Dies After Being Burnt in Fire

Chandigarh Woman Dies in Fire: चंडीगढ़ में एक रिटायर्ड महिला टीचर की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला आग में बुरी तरह से झुलस गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, यह पूरी घटना सेक्टर 45 की है।

बताया जाता है कि, घटना के वक्त महिला अपने घर पर ही मौजूद थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतक महिला टीचर का शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की पहचान विजय (60 साल) के रूप में हुई है।

घर में किचन में जलती मिली महिला

मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त महिला की आग में जल रही थी। उस समय घर में सिर्फ ननद और पति की मौजूदगी थी। परिवार वालों के मुताबिक सुबह 4.30 बजे के करीब रिटायर्ड महिला टीचर जलती हुई मिली। वह घर के किचन में मौजूद थी। किचन से धुआं निकलने पर आग लगने की जानकारी हुई। यह भी बताया जा रहा है कि, मरने से कुछ ही घंटों पहले रात में 2 बजे महिला टीचर ने आइसक्रीम भी खाई थी।

मासनिक रूप से परेशान थी महिला

बताया जाता है कि, मृतक रिटायर्ड महिला टीचर मानसिक तौर से परेशान भी चल रही थी। उसका 32 अस्पताल और पीजीआई में इलाज भी चल रहा था। महिला टीचर आग का शिकार कैसे हुई। इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस का कहना है कि, शुरुवाती दृश्यता में महिला की आग से झुलसकर मौत हुई है। लेकिन मौत की पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस इस घटना में हर एंगल से जांच कर रही है। महिला के परिवार वालों और आसपास वालों से भी पूछताक्ष की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी