चंडीगढ़ में रोंगटे कर देने वाला हादसा; तेज रफ्तार Porsche कार ने युवक को टक्कर मार सड़क पर घसीटा, दर्दनाक मौत, आज जन्मदिन था

Chandigarh Porsche Car Dragged A Young Man Death Accident News
Chandigarh Porsche Accident: चंडीगढ़ में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा ऐसा था कि, जिसने भी मौके पर पूरा मंजर देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। वो दहल गया।
दरअसल, शहर के सेक्टर-4 में एक तेज रफ्तार Porsche कार ने 2 स्कूटियों को जोरदार टक्कर मारी। एक स्कूटी में 2 महिलाएं सवार थीं। जो कि कार की टक्कर से सड़क पर गिरीं और बुरी तरह घायल हो गईं। जबकि एक अन्य स्कूटी पर एक युवक सवार था। जिसे टक्कर के बाद पोर्श कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जहां युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी डेड बॉडी भी देखते नहीं बन रही थी।
कमर से नीचे के हिस्से के चीथड़े उड़े
बताया जा रहा है कि, यह पूरा हादसा सेक्टर-4 के एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। Porsche कार (CH01 CQ 0146) में चालक अकेला ही था। जबकि युवक ड्यूटी खत्म कर अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि, कुछ ही पलों में वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। आगे उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। जहां ऐसा ही हुआ।
युवक आ ही रहा था कि, अचानक तेज रफ्तार Porsche कार ने उसकी स्कूटी को भीषण टक्कर मारी और इसके बाद युवक को स्कूटी के साथ सड़क पर लगभग 100 मीटर तक घसीटा। दरअसल, कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था। जिस वजह से उसने हादसे के बाद कार नहीं रोकी। अगर वह कार रोक लेता है तो शायद युवक की जान बच जाती।
आज जन्मदिन था, एक दिन पहले मौत
मृतक युवक की पहचान नयांगाव के रहने वाले अंकित के रूप में हुई है। अंकित की उम्र अभी लगभग 24 साल थी। वहीं आज उसका जन्मदिन भी था। जहां घर-परिवार में उसके जन्मदिन को लेकर कई तैयारियां चल रहीं थीं। उसके दोस्त पार्टी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जन्मदिन की वो सुबह आने से पहले सब कुछ तबाह हो गया। जन्मदिन से एक दिन पहले अंकित को मौत अपने आगोश में भर ले गई।
चंडीगढ़ में तेज रफ्तार से कब तक मरते रहेंगे लोग?
इस हादसे के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने Porsche कार को अपने कब्जे में लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अंकित के परिवार का कहना है कि, पुलिस इस हादसे में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ताकि आगे किसी और के साथ ऐसा न हो। अंकित के परिजनों को बिलखते हुए देखा जा रहा है। वहीं सवाल यह है कि, चंडीगढ़ में तेज रफ्तार के कहर से लोग आखिर कब तक मरते रहेंगे?
ये खौफनाक है! टक्कर मारने के बाद कार ने तेज रफ्तार में बाइक को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर उठती चिंगारियों ने लोगों के होश उड़ा दिए