चंडीगढ़ में IAS अधिकारियों के घर चोरी: सबका एक ही आरोपी, हरियाणा में जेल वार्डन... पुलिस के हत्थे चढ़ा तो बताया क्यों करता था ऐसी वारदात

चंडीगढ़ में IAS अधिकारियों के घर चोरी: सबका एक ही आरोपी, हरियाणा में जेल वार्डन... पुलिस के हत्थे चढ़ा तो बताया क्यों करता था ऐसी वारदात

Chandigarh Police arrests thief who theft in IAS houses

Chandigarh Police arrests thief who theft in IAS houses

Chandigarh Police arrests thief who theft in IAS houses : चंडीगढ़ में बीते कुछ दिनों में पंजाब कैडर के दो आईएएस अधिकारियों के सेक्टर-7 स्थित घर में चोरी की वारदात की गई और काफी कीमती सामान पर हाथ साफ किया गया| इससे चंडीगढ़ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और सवाल खड़े हो गए कि बताओ जब शहर में इतने बड़े अधिकारियों के घर सेफ नहीं हैं तो आम लोगों के क्या होंगे?

फिलहाल, आपको बतादें कि चंडीगढ़ पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को काबू कर लिया है साथ ही आरोपी से चोरी किया गया कीमती सामान (सोने-हीरे के आभूषण सहित अन्य) भी बरामद कर लिया गया है| दोनों आईएएस अधिकारियों के घर एक ही चोर ने चोरी की वारदात की है| बतादें कि, चोर के पकड़े जाने की जानकारी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी| सेक्टर 26 पुलिस ने अपने एरिया से चोर को पकड़ा है| प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा, डीएसपी पलक गोयल और एसएचओ मनिंदर सिंह भी मौजूद थे।

जेल वार्डन रह चुका....

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए शातिर चोर की पहचान करीब 42 वर्षीय जसविंदर सिंह बराड़ के तौर पर हुई है। आरोपी जसविंदर सिंह बराड़ मूल रूप से हरियाणा के जिला हिसार का रहने वाला है। बताया जाता है कि, आरोपी जसविंदर सिंह बराड़ हरियाणा में पहले जेल वार्डन रह चुका है लेकिन उसकी खराब आदतों की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था| जिसके बाद आरोपी जसविंदर सिंह और कुछ काम करने लगा| लेकिन उसकी खराब आदतें उससे नहीं छूटीं| वह नशे में और चोरियों में और ज्यादा लिप्त हो गया| जसविंदर सिंह पर हरियाणा में चोरी के कई मामले दर्ज हैं|

नशा करवाता है चोरी....

बताते हैं कि, आरोपित जसविंदर सिंह बराड़ का कहना है कि वह अपने नशे की आपूर्ति के लिए चोरी करता है| रेकी करने के बाद वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था| बरहाल, अब जब आरोपित जसविंदर सिंह चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है तो उससे अब गहनता के साथ पूरी पूछताक्ष की जाएगी| उससे नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त होने की जानकारी भी ली जाएगी| पुलिस हर एंगल से जांच करेगी|

पंजाब के दो आईएएस अफसर कौन? जिनके घर चोरी हुई...

बतादें कि, आरोपित जसविंदर सिंह बराड़ ने पंजाब के जिन दो आईएएस अफसरों के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया| उनमें एक आइएएस अधिकारी मोनिश कुमार हैं| जो वर्तमान में पंजाब के तरनतारन जिले के डीसी हैं। इसके अलावा एक अन्य आईएएस अफसर साक्षी साहनी हैं| जो पटियाला की डीसी हैं|