लोहड़ी के पर्व पर चंडीगढ़ पुलिस की Pictures; हम साथ-साथ हैं... SHO ने कहा- यही घुलने-मिलने का समय

Chandigarh Lohri Celebration 2023
Chandigarh Lohri Celebration 2023: आज लोहड़ी का पर्व है और यह पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। खासकर पंजाब में इस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और उमंग की झलख देखते ही बन रही है। पंजाब में लोहड़ी का पर्व काफी विशेष महत्व रखता है। लोहड़ी पर लोग शाम के समय लकड़ियों और गोबर के उपलों को इकट्ठा करके आग जलाते हैं और फिर आग के इस घेरे की परंपरागत पूजा और परिक्रमा करते हैं। लोग आग के चारों ओर परिक्रमा करते हुए अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी, तिल आदि चीजें डालते हैं। बतादें कि, इस दौरान पारंपारिक गाने भी गाये जाते हैं और लोग नाचते भी हैं।
चंडीगढ़ पुलिस बुजुर्गों के साथ मना रही लोहड़ी
इधर, लोहड़ी के पर्व पर चंडीगढ़ पुलिस एक अलग ही संदेश दे रही है। यह संदेश है अपनेपन का और पर्वों पर लोगों के साथ घुलने-मिलने का। उनके साथ खुशियां बांटने का। पुलिस यह बता रही है कि वह आम लोगों से अलग नहीं है। उसका भी दिल भी है और वह भी लोगों के साथ खुशियां बांटना चाहती है।
बतादें कि, चंडीगढ़ में थाना मनीमाजरा पुलिस ने सीनियर सिटीजन के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान कदम भी थिरके। नाच-गाना हुआ। यानि थाना पुलिस और सीनियर सिटीजन ने साथ मिलकर लोहड़ी का पर्व पूरी खुशी के साथ सेलिब्रेट किया।
.gif)
थाना मणिमाजरा पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा कि, हम सभी पर्वों को मनाते हैं और आज जब लोहड़ी है तो इस पर्व को भी हम सीनियर सिटीजन के साथ मिलकर मना रहे हैं ताकि उन्हें भी लोहड़ी का आनंद आए और इसके साथ ही वह यह महसूस करें कि पुलिस उनके साथ-साथ है। न डरने की कोई बात है।
.gif)
.gif)
रिपोर्ट- रंजीत शम्मी