Chandigarh Doctors Protest- कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी; आक्रोश से उबल रहा देश, चंडीगढ़ में PGI डॉक्टरों का प्रोटेस्ट

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी; आक्रोश से उबल रहा देश, चंडीगढ़ में PGI डॉक्टरों का प्रोटेस्ट, डायरेक्टर ने कहा- दोषियों की मौत चाहिए

Chandigarh Doctors Protest Justice For Kolkata Female Doctor Rape-Murder

Chandigarh Doctors Protest Justice For Kolkata Female Doctor Rape-Murder

Chandigarh Doctors Protest: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर (PG Trainee Doctor) के साथ जिस कदर दरिंदगी की गई। उससे पूरा देश दहल गया है। बेहद हैरानी इस बात की है कि, महिला डॉक्टर के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical College And Hospital) में ऑन ड्यूटी रेप और हत्या की घटना घटित हुई। महिला डॉक्टर का बहुत बुरी तरह से रेप किया गया और इस दौरान बेहद दर्दनाक तरीके से उसकी जान भी ले ली गई।

फिलहाल, कोलकाता के इस रेप और हत्याकांड को लेकर अब पूरे देश में आक्रोश है। जगह-जगह पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है और मांग की जा रही है कि, घटना में गहन और शुद्ध जांच कर दोषियों को सजा ए मौत दी जाए। बता दें कि, महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी को लेकर देशभर के डॉक्टर, नर्स और सभी स्वास्थ्य कर्मी एकजुट हो गए हैं। महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और उनके लिए मौत की मांग को लेकर डॉक्टरों और नर्सों का हुजूम सड़कों पर निकल रहा है।

अस्पतालों के अंदर और बाहर भी डॉक्टर-नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। वहीं चंडीगढ़ में भी डॉक्टर, नर्स और सभी स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ के PGI, GMCH-32 और अन्य अस्पतालों में जोरदार प्रदर्शन चल रहा है।

वहीं शनिवार को पीजीआई के डॉक्टरों ने प्रोटेस्ट किया है और पीजीआई से सेक्टर 17 प्लाजा की ओर मार्च किया और एकजुटता के साथ एक स्वर में न्याय और सुरक्षा की मांग की। डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में 'वी वांट जस्टिस' और 'नो सेफ़्टी, नो ड्यूटी' और 'बेटी बचाओ' जैसे स्लोगन के साथ बैनर ले रखे थे। इस बीच डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने रोल प्ले, नुक्कड़ नाटक से भी अपना विरोध जताया।

PGI डायरेक्टर ने कहा- दोषियों की मौत चाहिए

प्रोटेस्ट में शामिल चंडीगढ़ PGI डायरेक्टर डॉ विवेक लाल ने कहा कि, कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना हुई है। वह पूरे देश पर कलंक है। हमें एक साथ मिलकर इस घटना की घोर निंदा करनी चाहिए और इस बात पर ज़ोर देना चाहिए कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्हें फांसी पर ही लटकाया जाए। क्योंकि रेप के दोषियों को फांसी पर ही लटकाए जाने की आवश्यकता है। वे दया के पात्र कभी नहीं हो सकते। रेपिस्टों को सबक सिखाना होगा।

डायरेक्टर ने कहा कि, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलने तक हम सभी डॉक्टर, नर्स, फैकल्टी स्टाफ एकजुट होकर घटना के खिलाफ फाइट जारी रखेंगे। डायरेक्टर डॉ विवेक लाल ने कहा कि, हमारा यह विरोध प्रदर्शन आने वाले समय में भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए होना चाहिए और हम ऐसा करके रहेंगे। हम इन रेपिस्टों को समाज में स्वीकार नहीं कर सकते। इन्हें फांसी पर ही लटकाना होगा और इन्हें मौत की सजा देनी होगी।

PGI में सुरक्षा की जाएगी टाइट

कोलकाता की घटना के बाद डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपनी सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती है तो वह कैसे काम कर सकते हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा का माहौल चाहिए और सरकार इसके लिए जरूरी कदम उठाए। वहीं कोलकाता की घटना के बाद PGI में सुरक्षा और टाइट की जाएगी। यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर खास कदम उठाए जाएंगे।

Chandigarh Doctors Protest Justice For Kolkata Female Doctor Rape-Murder

Chandigarh Doctors Protest Justice For Kolkata Female Doctor Rape-Murder

 

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी