Chandigarh Cylinder Leak Fire Broke Out: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में हादसा; सिलेंडर लीक होने से आग लगी, एक युवक झुलसा
BREAKING
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का महाकुंभ में संगम स्नान; पूजा-अर्चना करते दिखे, CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ जमकर की, VIDEO PM मोदी बोले- कोई पैसे मांगे तो सीधे मुझे चिट्ठी लिखना; लोगों से कहा- बाकी सब मैं देख लूंगा, अब ऐसे लोगों की आएगी आफत VIDEO सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग; यहां प्लास्टिक ड्रम बनते, तेज लपटों के बीच धुएं का गुबार दूर तक फैला, कर्मचारी जान बचाकर भागे निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तृतीय चरण के अंतर्गत चंडीगढ़ जोन की दो ब्रांचों; मोहाली फेस 6 और टी डी आई सिटी ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” रेकी: एक प्राकृतिक उपचार पद्धति स्वयं को करें तनाव और चिंता मुक्त

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में हादसा; सिलेंडर लीक होने से आग लगी, एक युवक झुलसा, एक अन्य ने डर के मारे छत से छलांग लगा दी

Chandigarh Cylinder Leak Fire Broke Out

Chandigarh Cylinder Leak Fire Broke Out

Chandigarh Cylinder Leak Fire Broke Out: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें एक युवक झुलस गया। जबकि एक अन्य युवक ने पहली मंजिल की छत से छलांग लगा दी। दोनों ही युवक घायल हैं। दोनों को सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-32) में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आग में झुलसे व्यक्ति की पहचान करीब 25 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। जबकि छलांग लगान वाले युवक की पहचान अमर के रूप में की गई है। दोनों भाई बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि , छलांग लगाने से अमर के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि आग की चपेट में आया सुनील 30% तक जल गया है।

बतादें कि, हादसे की सूचना पर पीसीआर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पहुंच गए थे। हालांकि, आग ज्यादा फैली नहीं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बस यही है कि, हादसे में दोनों युवकों की जान जरूर खतरे में पड़ गई।

गोल-गप्पे और टिक्की की रेहड़ी लगाते हैं दोनों युवक

बताते हैं कि, पीड़ित सुनील और अमर सेक्टर-29 में एकसाथ रहकर गोल-गप्पे और टिक्की की रेहड़ी लगाते हैं। सोमवार सुबह हादसे के दौरान ये गोल-गप्पे और टिक्की के लिए सामान तैयार कर रहे थे तभी छोटे वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में लीकेज की समस्या हो गई और इस दौरान आग लग गई। सुनील सिलेंडर के नजदीक था इसलिए वह आग की चपेट में आ गया। इसी बीच अमर डर गया और उसने छत से छलांग लगी दी।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी