चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर पद पर भी कांग्रेस का कब्जा; तरुणा मेहता की जीत, बीजेपी उम्मीदवार लखबीर सिंह बिल्लू की हार, यहां भी क्रॉस वोटिंग

Chandigarh Congress Won Deputy Mayor Post Defeated BJP Lakhbir Singh Billu
Chandigarh Deputy Mayor: चंडीगढ़ में बीजेपी ने अपना मेयर बना लिया है। लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद जीतने में पार्टी कामयाब नहीं हो पाई। ये दोनों पद कांग्रेस के खाते में गए हैं। डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस उम्मीदवार तरुणा मेहता की जीत हुई है। तरुणा मेहता को बहुमत के साथ कुल 19 वोट मिले। जबकि बीजेपी उम्मीदवार लखबीर सिंह बिल्लू को 17 (16+1) वोट मिले। इस पद के लिए AAP का कांग्रेस को समर्थन था।
वहीं मेयर चुनाव की तरह यहां भी विपक्ष से 1 वोट की क्रॉस वोटिंग हुई है। कोई भी वोट इनवैलिड नहीं हुआ। चुनाव में सांसद के 1 वोट के साथ कुल 36 वोट पड़े थे। वोटिंग सीक्रेट बैलेट पेपर से हुई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर पूर्व जज जयश्री ठाकुर की निगरानी में पूरा चुनाव हुआ। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस चुनाव की पूरी वीडियोग्राफी की गई। सीनियर डिप्टी मेयर पद जीतने पर कांग्रेस खुश नजर आ रही है। लेकिन उसे मेयर पद न जीत पाने की ठेस भी है.
यह भी पढ़ें...
यह भी पढ़ें...
- taruna mehta deputy mayor
- chandigarh senior deputy mayor
- chandigarh mayor chunav result 2025
- chandigarh mayor election result 2025
- chandigarh new mayor harpreet kaur babla
- harpreet kaur babla chandigarh mayor
- harpreet kaur babla vs prem lata
- aap prem lata vs bjp
- chandigarh mayoral poll 2025
- chandigarh mayor election result
- chandigarh mayor chunav 2025
- chandigarh mayor election 2025
- chandigarh mayor chunav voting
- chandigarh mayor election live
- chandigarh mayor election 2025 voting
- chandigarh mayor chunav aap congress
- chandigarh mayor chunav bjp aap
- municipal corporation chandigarh