Chandigarh Candidate Ritu Singh- चंडीगढ़ में BSP उम्मीदवार रितु सिंह के साथ बड़ा हादसा; लोहे का कांटा सिर पर गिरा, घायल

चंडीगढ़ में BSP उम्मीदवार रितु सिंह के साथ बड़ा हादसा; तराजू पर सिक्कों से तौली जा रहीं थीं, लोहे का कांटा सिर पर गिरा, गंभीर घायल

Chandigarh BSP Lok Sabha Candidate Dr Ritu Singh Injured News Update

Chandigarh BSP Lok Sabha Candidate Dr Ritu Singh Injured News Update

Chandigarh Candidate Ritu Singh: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर नेता पूरी दमखम लगाए हुए हैं। चंडीगढ़ में भी नेताओं का प्रचार-प्रसार ज़ोरों पर है। लेकिन इस बीच यहां बहुजन समाज पार्टी (BSP) की महिला उम्मीदवार डॉ रितु सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया है। शहर में जनसभा के दौरान रितु सिंह के सिर पर लोहे का कांटा गिर गया। जिससे उनके सिर पर भारी चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर खून से निकल रहा था। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस हादसे के चलते रितु सिंह के समर्थकों में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल, अब रितु सिंह ठीक हैं. उनका इलाज चल रहा है।

Chandigarh BSP Lok Sabha Candidate Dr Ritu Singh Injured News Update

 

तराजू पर सिक्कों से तौली जा रहीं थीं

दरअसल, चुनावी प्रचार के लिए BSP उम्मीदवार रितु सिंह कल रात डड्डूमाजरा पहुंची हुईं थीं। जहां जनसभा के दौरान उन्हें तराजू पर बैठाकर सिक्कों से तौला गया। रितु सिंह का जब तराजू पर सिक्कों से वजन किया जा रहा था तो इसी दौरान ऊपर रस्सी से बंधा लोहे का कांटा अचानक से टूट गया और आकर नीचे रितु सिंह के सिर पर गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। वहीं रितु सिंह अपना सिर पकड़कर बैठ गईं। खून निकलने के चलते कपड़े से उनका सिर दबाया और ढका गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

अर्थ प्रकाश पहुंच चंडीगढ़ के मुद्दों पर बेबाकी से की थी चर्चा

BSP उम्मीदवार रितु सिंह पिछले दिनों दैनिक अर्थ प्रकाश के कार्यालय पहुंचीं थीं और यहां वरिष्ठ संवाददाता साजन शर्मा के साथ इंटरव्यू के दौरान चंडीगढ़ के मुद्दों पर बेबाकी से चर्चा की थी। वहीं साजन शर्मा के तीखे सवालों के जवाब दिए। रितु सिंह ने बताया था कि, उनकी पार्टी के लिए शहर के मुद्दों की किस तरह प्रमुखता है और वह अगर सांसद बनती हैं तो उनपर किस तरह काम करेंगी। रितु सिंह का कहना है कि, हम चंडीगढ़ की जनता को उनके हक दिलाएँगे। हम वादों की नहीं हक की बात करते हैं।

Chandigarh BSP Lok Sabha Candidate Dr Ritu Singh Injured News Update

Chandigarh BSP Lok Sabha Candidate Dr Ritu Singh Injured News Update

 

इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहीं रितु सिंह

  • चंडीगढ़ के पुनर्वास स्कीम के मकानों का मालिकाना हक़!
  • ठेकेदारी प्रथा का शोषण बंद करवाकर, पक्का रोज़गार का इंतज़ाम
  • सफ़ाई कर्मचारी को पक्की नौकरी, ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति
  • चंडीगढ़ के नौजवानों को चंडीगढ़ की सरकारी नौकरियों में 85% की हिस्सेदारी
  • ओल्ड पेंशन स्कीम की पुनः सुविधा शुरू करने की ओर क़दम
  • लाल डोरे के दायरे में वृद्धि और पुराने बने लाल डोरे के दायरे में मकानों को स्थायीकरण
  • नीड बेस चेंज के जुमलें से मुक्ति एवं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में बदलाव का पूर्ण अधिकार
  • सभी को पका मकान, बेहतर शिक्षा और पका रोजगार
  • रेड़ी-फड़ी के लोगों के पुराने पक्के आड्डे और आबादी वाले इलाक़ों में पक्का स्ट्रीट वेंडर जोन
  • टैक्सी ऑटो चालकों को उनका हक