चंडीगढ़ BJP में नए अध्यक्ष की नियुक्ति; अरुण सूद हटाए गए, देखें अब किसके हाथ में कमान?

Chandigarh BJP New President Jatinder Pal Malhotra
Chandigarh BJP New President: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बीजेपी ने चंडीगढ़ में बड़ा फेरबदल किया है। अरुण सूद को चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सूद की जगह अब जतिंदर पाल मल्होत्रा चंडीगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा की नियुक्ति की है।

यहां आपको मालूम रहे कि, अरुण सूद को जनवरी 2020 में चंडीगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरुण सूद से पहले संजय टंडन चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष पद पर मौजूद थे। संजय टंडन ने लगभग 10 सालों तक चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। टंडन ने लगातार तीन कार्यकाल पूरे किए।
देखें अधिसूचना
