चंडीगढ़ में BJP ने मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए; देखिए कौन किस मोर्चा का प्रभारी बना, यहां ये रही पूरी लिस्ट

Chandigarh BJP Morcha In-Charges Appointments News Update
Chandigarh BJP Appointments: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बीजेपी ने चंडीगढ़ में तैयारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ बीजेपी में लगातार नियुक्तियां हो रहीं हैं। जहां इसी कड़ी में अब मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष जतिन्दर मल्होत्रा ने महिला मोर्चा, एससी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा में प्रभारियों को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा के प्रभारी कैलाश चंद जैन, एससी मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा और ओबीसी मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी नरेश कुमार अरोड़ा को मिली है।
मालूम रहे कि अभी पिछले दिनों चंडीगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा के अंतर्गत महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। मोर्चे में फार्मिला, चंद्रावती, रूबी गुप्ता, निशा शर्मा और पुष्पा राठौड़ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जबकि रेखा सूद और नीलन गुप्ता को महासचिव और कोषाध्यक्ष बनाया गया था। वहीं पंकज राणा, रमा मथारु, नीलम शाह, हेमा शर्मा और गीता शर्मा को सचिव पद पर नियुक्ति दी गई थी। जबकि अलका जोशी को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया था। वहीं पिछले दिनों चंडीगढ़ में बीजेपी केर जिला प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके है। साथ ही एससी और किसान मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त भी किए गए थे।