चंडीगढ़ भाजपा नेता देवेंद्र बबला का बयान, देखें सिटी ब्यूटीफुल पर पंजाब के हक जताने पर क्या कहा?

चंडीगढ़ भाजपा नेता देवेंद्र बबला का बयान, देखें सिटी ब्यूटीफुल पर पंजाब के हक जताने पर क्या कहा?

Chandigarh BJP Leader Devendra Babla on Punjab Chandigarh Issue

Chandigarh BJP Leader Devendra Babla on Punjab Chandigarh Issue

पंजाब ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से उसे सौंप देने की बात कही है और इसके बाद इसे लेकर सियासत में तेज तूफान सा दौड़ उठा है| पंजाब के चंडीगढ़ मांगने पर हरियाणा से विरोध के सुर उठ रहे हैं| हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तो इसे निंदनीय बताया है और 'आप' सुप्रीमो केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से माफी मांगने की बात तक कही है| बतादें कि, हरियाणा भाजपा की तरफ से सिर्फ विरोध नहीं हो रहा है बल्कि प्रदेश की कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं| वहीं, इधर अब चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व नेता और मौजूदा भाजपा नेता देवेंद्र बबला ने भी इस पूरे मुद्दे पर अपना बयान दिया है|

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ मांगा तो पंजाब की AAP सरकार पर अनिल विज ने तरेरी आंखें, बयानबाजी की कुछ ऐसी

 

देवेंद्र बबला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में चंडीगढ को पंजाब मे मिलाने का प्रस्ताव पेश किया| जिसका सिर्फ बीजेपी ने बायकाट किया| बबला ने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान को अभी मुख्यमंत्री बने चंद ही दिन हुये हैं, पहले वह ठीक से पंजाब तो सम्भाल लें|

यह भी पढ़ें - Chandigarh पर कांग्रेस के ही नेता आमने-सामने... हरियाणा में सुरजेवाला और पूर्व CM हुड्डा ने भर दी हुंकार

 

बबला ने कहा कि चंडीगढ एक केन्द्र शासित प्रदेश है जिस पर सिर्फ और सिर्फ चंडीगढ वासियों का ही अधिकार है। चंडीगढ का फैसला चंडीगढ के लोग ही करेंगे| आम आदमी पार्टी चंडीगढ की तरफ कभी भी नजर उठा कर ना देखे| चंडीगढ का नाम पूरे विश्व में है हम इसको पंजाब नही बनाना चाहते| बीजेपी कभी भी यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि चंडीगढ को पंजाब मे मिलाया जाये| हम चंडीगढ को न ही नशे का अड्डा बनने देंगे और न ही यहाँ गैंगस्टर पैदा होने देंगे| बबला ने कहा कि 'आप' पार्टी और कांग्रेस के लोग अपनी गन्दी राजनीति चंडीगढ में ना करें|

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ को लेकर अब भयंकर खींचतान... CM भगवंत मान का केंद्र सरकार पर अब ऐसा ट्वीट

 

केंद्र सरकार ने हाल ही किया है कुछ ऐसा और पंजाब बौखला उठा.....

आपको बतादें कि, हाल ही में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में अपने एक बड़े फैसले लागू किया है| फैसला यह है कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर केंद्रीय सर्विस रूल्स होंगे| बस केंद्र सरकार के इसी फैसले से पंजाब में बौखलाहट है| इसीलिए तो पंजाब में बीते शुक्रवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था| जहां पंजाब के CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल्स का विरोध करते हुए विधानसभा में चंडीगढ़ को पंजाब को देने प्रस्ताव पेश किया| CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब एक बार फिर चंडीगढ़ पर अपना दावा करता है| चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को दिया जाए|

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ पर ताबड़तोड़ भिड़ंत: पंजाब के दो पूर्व CM आमने-सामने, देखें पूरा माजरा

 

यह भी पढ़ें - टकरार शुरू: Punjab बोला- चंडीगढ़ मेरा, तो इधर मचल उठा Haryana, देखें अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?