BREAKING
केंद्रीय गृह मंत्री का देश के सभी मुख्यमंत्रियों को फोन; अमित शाह ने कहा- पाकिस्तान के लोगों को तुरंत वापस भेजने की कार्रवाई की जाए राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार; कहा- हम स्वतंत्रता सेनानियों पर कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं देंगे, अगली बार हम खुद संज्ञान लेंगे भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर को मार गिराया; कश्मीर के बांदीपोरा में ताबड़तोड़ मुठभेड़, दो जवान भी घायल, ऑपरेशन जारी रणजीत सिंह भानीखेड़ा रतिया हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर ट्रस्ट के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए पाकिस्तान ने की भारतीय सीमा पर गोलीबारी; LoC पर कई जगहों पर फायरिंग, Indian Army ने दिया मुंह तोड़ जवाब

बारिश की बूंदों से तर-बतर हुआ चंडीगढ़: काले बादलों ने सुबह रात कर दी! गर्मी से राहत के साथ बदलते मौसम की ये तस्वीरें दे रहीं नजारा

Chandigarh Baarish

Chandigarh Baarish

Chandigarh Baarish: चंडीगढ़ में भीषण गर्मी से जूझते हुए लोगों को उस वक्त राहत मिली जब बुधवार सुबह-सुबह अचानक से मौसम ने करवट ली और ठंडी हवा के साथ बारिश की झड़ी लगा दी| वहीं, शहर में बदलते मौसन का अंदाज बेहद सुहावना लगा| मौसम बदलने से सुबह नजारा कुछ ऐसा था कि मानो आसमान में छाए काले बादलों ने जैसे रात कर दी हो| कई लोग बारिश की बूंदों में भीगते नजर आये जो कि गर्मी से निजात देती इस बारिश का लुत्फ ले रहे थे|

खैर, इस दौरान सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को खासी मुसीबत का समाना करना पड़ा| बतादें कि, चंडीगढ़ में गर्मी ने जीना दुष्भार कर दिया था| यहां पिछले कुछ दिनों से गर्मी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था और लोग बेचैनी भरी गर्मी और पसीने से तर-बतर हुए जा रहे थे| अब बारिश के साथ तापमान में गिरावट आएगी|

ध्यान रहे कि, बीते कल ही हमने आपको एक रिपोर्ट दिखाई थी| जिसमें मौसम विभाग (IMD)  के अनुसार बताया गया था  29-30 जून के बीच या 1 जुलाई के आस-पास राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मॉनसून आने की संभवाना है| इन हिस्सों में किसी भी वक्त रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है|

खैर, चंडीगढ़ में शुरू बारिश के सिलसिले की तस्वारें आप देखिये .....

Chandigarh Baarish
Chandigarh Baarish - Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Baarish
Chandigarh Baarish - Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Baarish
Chandigarh Baarish - Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Baarish
Chandigarh Baarish - Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Baarish
Chandigarh Baarish - Photo Clicked by Arth Parkash