Chandigarh Advisor Dharampal on Electricity Crisis

राहत भरा ऐलान: चंडीगढ़ में एडवाइजर धर्मपाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर दिया ये बयान

Chandigarh Advisor Dharampal on Electricity Crisis

Chandigarh Advisor Dharampal on Electricity Crisis

Chandigarh Advisor Dharampal on Electricity Crisis : चंडीगढ़ में निजीकरण के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जहां सार्वजानिक व्यवस्थाएं चरमरा गईं तो वहीं लोग त्राही-त्राही बोल उठे| फिलहाल, शहरवासियों के लिए अब राहत भरी खबर है| हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारियों के नेताओं से लम्बी बातचीत के बाद एडवाइजर धर्मपाल ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और बताया है कि अब बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापिस ले लिया है| अब वह हड़ताल नहीं करेंगे| एडवाइजर धर्मपाल ने जानकारी दी कि बिजली के निजीकारण पर तबतक कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जबतक हाईकोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता| इसके अलावा एडवाइजर धर्मपाल ने बताया कि सेक्टर-17 में धारा 144 लगाई गई है| सेक्टर-17 में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा|

प्रशासन ने इससे पहले उठाया था यह कदम....

बतादें कि, चंडीगढ़ प्रशासन ने हड़ताल खत्म करवाने को लेकर इससे पहले मंगलवार देर शाम एस्मा लागू करने जैसा बड़ा कदम उठाया था| एस्मा वह कानून है जो अनिवार्य सेवाओं को बनाए रखने के लिये लागू किया जाता है। जिस सेवा पर एस्मा लगाया जाता है, उससे संबंधित कर्मचारी 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकते, अन्यथा हड़तालियों पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है| कर्मचारियों की हड़तालों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एस्मा एक कारगार हथियार है|