रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ प्रशासन: महिलाओं को तोहफा तो दिया पर सिर्फ लोकल में मुफ्त यात्रा का, लेकिन बहनें यह तरीका अपनाकर लंबे रुट की यात्रा भी फ्री कर सकती हैं, जानिए कैसे?

Chandigarh Administration bus travel free for Women on Rakshabandhan
Chandigarh Administration bus travel free for Women on Rakshabandhan : भाई-बहनों के प्रेम के स्वरुप में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन त्यौहार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है| हालांकि, कई जगह 12 अगस्त को भी मनाया जाएगा| जहां इस मौके पर चंडीगढ़ की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है|
दरअसल, रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों में महिलाओं की यात्रा को फ्री कर दिया है| हालांकि, प्रशासन के इस निर्णय में लंबे रुट की CTU बसें शामिल नहीं हैं| यानि चंडीगढ़ में महिलायें सिर्फ लोकल ट्राइसिटी(चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में ही फ्री यात्रा कर पाएंगी| इससे बाहर जाएंगी तो उन्हें पैसे देकर टिकट लेनी होगी|
यह तरीका अपनाकर लंबे रुट की यात्रा भी फ्री कर सकती हैं...
अब जरुरी तो नहीं है कि सभी महिलाओं के भाई ट्राइसिटी(चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में रहते हों| अधिकतर महिलायें ऐसी होंगी कि जिनके भाई बाहर ही रहते होंगे| यानी महिलाओं को पंजाब-हरियाणा की अन्य जगहों के साथ दिल्ली-हिमाचल और उत्तराखंड में जाना होगा। पर चंडीगढ़ की महिलायें चिंता न करें| एक तरीका है जिसे अपनाकर महिलाएं लंबे रुट की यात्रा भी फ्री कर सकती हैं|
हरियाणा की बसों में करें फ्री सफर...
बतादें कि, चंडीगढ़ में महिलाएं लंबे रुट पर फ्री यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों की सुविधा ले सकती हैं| हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर सभी साधारण रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का फैसला लिया है| इसके अलावा उत्तराखंड बसों में भी महिलाओं की फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है| वहीं, पंजाब रोडवेज की बसों में तो महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा पहले से ही है|