चायवाले तो बहुत देखे होंगे, आज 'ग्रेजुएट चायवाली' से मिलिए, सोशल मीडिया पर Viral हो रही यह लड़की

Chaiwali Patna Girl Priyanka Gupta
Chaiwali Viral News : देश में जितना अहम मुद्दा शिक्षा का है तो उतना ही अहम मुद्दा इसे पाकर रोजगार मिलने का है| लेकिन रोजगार तो लगता है कि बहुत दूर है और बेरोजगारी की आंधी चली हुई है| युवा दिन-रात रोजगार को रो रहे हैं| मगर रोजगार के लिए रोने वाले इन्हीं युवाओं में कुछ चुनिंदा युवा ऐसे भी हैं जो कि बेरोजगारी का रोना रोने से बेहतर यह समझते हैं कि क्यों न वह खुद कुछ ऐसा करें, जिससे उनका खुद का रोजगार पैदा हो सके| आइये आज आपको एक लड़की से मिलाते हैं जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है| लड़की बिहार के पटना की रहने वाली है और नाम है प्रियंका गुप्ता| लेकिन पहचान है 'ग्रेजुएट चायवाली'| जी हां सही सुना आपने 'ग्रेजुएट चायवाली'|
प्रियंका गुप्ता (Chaiwali Patna Girl Priyanka Gupta) की कहानी वाकई प्रेरित करने वाली है| दरअसल, प्रियंका गुप्ता को लाख प्रयास के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो वह हताश हुईं लेकिन यह हताशी प्रियंका को ज्यादा देर तक नहीं घेर पाई| प्रियंका ने हौंसला बांधा और कुछ कर गुजरने की ठानकर चाय का ठेला लगा दिया| प्रियंका ने यह नहीं सोचा कि वह ग्रेजुएट हैं, एक लड़की हैं| समाज क्या कहेगा? प्रियंका में तो बस आगे बढ़ने की ललक थी तो वह चाय को अपना व्यापार बनाने चल पड़ीं| और फिर क्या था प्रियंका अब बन चुकी थीं 'ग्रेजुएट चायवाली'|
कॉलेज के पास लगाई चाय की दुकान.....
बतादें कि, प्रियंका गुप्ता ने पटना में महिला कॉलेज के पास चाय का ठेला लगाया है| इतना ही नहीं प्रियंका ने लोगों को प्रेरित करने के लिए अपने ठेले के बैनर पर गजब की लाइन भी लिखी हुई है। उन्होंने लिखा है कि- 'लोग क्या सोचेंगे ये भी हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे।'
.jpg)
ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स में....
प्रियंका गुप्ता बताती हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स में किया है| 2019 में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने पिछले 2 वर्षों में नौकरी पाने का खूब प्रयास किया लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल सकी| जिसके बाद 'MBA चायवाला प्रफुल्ल बिलोर' से उन्होंने प्रेरणा ली और बन गईं चायवाली| प्रियंका गुप्ता का कहना है कि कई चायवाले हैं तो चायवाली क्यों नहीं हो सकती?
.jpg)
सोशल मीडिया पर वायरल हैं प्रियंका गुप्ता...
फिलहाल, चायवाली बनने के बाद अब प्रियंका गुप्ता काफी फेमस हो गईं हैं| उनके इलाके में जहां उनकी जमकर चर्चा है तो वहीं सोशल मीडिया पर वह खूब वायरल हैं| सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं| प्रियंका की हिम्मत बंधा रहे हैं| उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं| लोगों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता एक प्रेरणा हैं, खासकर लड़कियों के लिए और आत्मनिर्भर बनने के लिए|