सीसीएस रियल इस्टेट कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्टाफ को किया सम्मानित

सीसीएस रियल इस्टेट कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्टाफ को किया सम्मानित

9f306d7e-f6dd-4871-9391-82bd4d859a9b

सीसीएस रियल इस्टेट कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्टाफ को किया सम्मानित

अर्थ /प्रकाश आरती

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीसीएस  रियल इस्टेट प्राइवेट कंपनी ने महिला स्टाफ को सम्मानित किया! हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संघर्ष व उनकी यात्राओं को याद किया जाता है! कंपनी के एमडी सुनील चेहल ने बताया कि युगो से महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई हैं! आज महिलाएं हर क्षेत्र में विकास कर रही है व देश का नाम रोशन कर रही है! कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई कई उदाहरण हमारे सामने हैं जिन्होंने दूसरी महिलाओं के लिए एक उदाहरण खड़ा किया है! आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं और अपने परिवार को भी संभाल रही हैं! हम महिलाओं की समानता की बात करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं आज भी महिलाओं को उनके अधिकार प्राप्त नहीं है कई क्षेत्र व गांव ऐसे हैं जहां महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं! इसके लिए आवश्यक है कि महिलाओं को शिक्षा प्राप्त हो ताकि वह जागरूक हो सके! हमारी कंपनी में चार महिलाएं काम कहते हैं जिसमें से प्रियंका एचआर, नीतू आईटी, ज्योति कोडीनेटर वे रूपाली सेल का काम देखती है! हमारी सभी महिलाएं स्टाफ अपने काम को अच्छे ढंग से कर रही हैं बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता!
 सुनील चेहल, एमडी

 कंपनी की एचआर प्रियंका डोगरा  ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है जो महिलाओं के संघर्षों को याद दिलाता है! आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में चाहे वह सामाजिक,राजनीतिक या शिक्षा सभी में बराबर काम कर रही हैं महिलाओं को कुछ भी आसानी से नहीं मिला अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए काफी लंबा संघर्ष करना पड़ा! महिलाओं के खिलाफ हो रहे दुष्कर्म रेप व छेड़खानी जैसे मामले बढ़ने के कारण महिलाओं को खुद को साबित करने के लिए बहुत  मुश्किलों का सामना करना पड़ता है! मेरे लिए भी खुद को साबित करना आसान नहीं था! मैं शिमला के छोटे से गांव से हुँ इसलिए जब मैं अपनी कॉलेज की  पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आई तब मेरे लिए कुछ भी आसान नहीं था! लेकिन परिवार के सहयोग से मैंने अपने सपनों को पूरा किया आज मैं एचआर के पद पर काम कर रही हूं! महिलाओं को किसी से डरना नहीं चाहिए और अपने सपनों को जरूर पूरा करना चाहिए! बहुत सी मुश्किलें आपका रास्ता रोकेगी लेकिन आपको हर मुसीबत का सामना डट कर करना चाहिए!
 प्रियंका डोगरा,