लालच बुरी बला है: तंत्र मंत्र से डबल पेसो का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज

लालच बुरी बला है: तंत्र मंत्र से डबल पेसो का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज

Greed is a bad Thing

Greed is a bad Thing

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Greed is a bad Thing: लालच इतनी बुरी भला है कि लोग समझदार होकर भी पेसो की डबल होने की लालसा में तंत्र मंत्र के जरिए शातिर ठगो के जाल में फंस जाते है। शातिर ठग पीड़ित को 9 लाख 55 हजार रुपए का चुना लगा कर फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। थाना सारंगपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता खुडा जस्सू के रहने वाले दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उक्त पत्ते पर अपने परिवार सहित रहता है।और एम्बुलेंस चलाता है। 10 फरवरी को उसका दोस्त बलबीर जिसे वह 10/12 सालों से जानता है। उसी दिन समय करीब सुबह साढ़े 10 बजे दो दोस्तो के साथ खुडा जस्सू आया।और शिकायतकर्ता को कहने लगा कि जो उसके साथ आए है। पैसे डबल करने का तंत्र मंत्र जानते है। बलबीर के कहने पर शिकायतकर्ता के सामने 10,20,500,1000 के बना दिए। पीड़ित को लालच आ गया। उनके कहने पर दुगने पैसे करवाने के लालच में शिकायतकर्ता ने उनको तीन लाख 55 हजार रुपए दे दिए। उन्होंने पीड़ित को कहा कि वह उसको पूजा का सामान जो लिफाफे में था।उसे दे दिया।कहा कि पूजा करने वाले स्थान पर रख देना। और ना ही इसको खोलना है।वा नहीं ही हाथ लगाना है। पीड़ित ने ऐसा ही किया।वह लोग 12 फरवरी को समय करीब साढ़े 11 बजे आए।और पीड़ित से बातचीत करने के बाद कहने लगे आज का दिन अच्छा नहीं है। कल पूजा करेंगे।और चले गए। अगले दिन शाम करीब 5 बजे दो शख्स आए।और पूजा वाले कमरे में ले गए। पीड़ित से उन्होंने 5 किलो आटा,6 किलो देसी घी,एक किलो बादाम/काजू,6 मीटर सफेद कपड़ा,और एक रजिस्टर मंगवाया। कहने लगे कि जितना भी घर में पैसा है निकाल कर लेकर आए। पीड़ित ने परिवारों वालो से कुल 6 लाख रुपए इकट्ठे कर उन्हें पकड़ा दिए। कहने लगे कि वह पूजा में बैठेंगे और परिवार का कोई भी सदस्य इस कमरे में नहीं आएगा।जो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर मंत्र पड़ना शुरू कर दिया।और कहा कि पूजा खत्म हो गई। 6 लाख रुपए और एक छोटा सा लोहे का बॉक्स जो उन्होंने मंगवाया था। उसमें रख दिए।और कहा कि आधे घंटे बाद खोलना है। पैसे डबल हो जाए गए। इतना कह कर सारा सामान एक थैले में डाल लिया। कहने लगे कि यह सारा सामान वह धार्मिक स्थल पर देकर आते है। इतना कहने के बाद वह दोनों शख्स घर से चलेंगे। पीड़ित भी उनके पीछे पीछे चल पड़ा।जो कि आगे जाकर धार्मिक स्थल के पास खड़ी एक सफेद रंग की ब्रिजा कार में सवार हो गए। जब पीड़ित ने आवाज लगाई तो वह कार भगाकर ले गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। थाना सारंगपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबीर और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।