ये लो! यह उम्मीदवार EVM पर दूरबीन से रख रहा नजर, 8-8 घंटे की शिफ्ट में चल रही ड्यूटी

Candidate Eye on EVM with Binoculars
Assembly Election -2022 Result News : बीते कल उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान के बाद विधानसभा चुनाव-2022 पूर्णता सम्पन्न हो गया और अब बारी है परिणाम की| परिणाम 10 मार्च को आ रहा है और इसे लेकर नेताओं के बीच खलबली मची हुई है| नेता हार-जीत पर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं| वहीं, इसी बीच कुछ नेता ऐसे भी हैं जो परिणाम घोषित होने से पहले EVM पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं| जी हां, मामला उत्तर प्रदेश का है| जहां मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं।

सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा का कहना है कि यहां EVM रखी गई हैं, हम दूरबीन से ईवीएम स्ट्रांग रूम को देख रहे हैं कि यहां किसी भी तरह की गतिविधि तो नहीं हो रही। योगेश वर्मा ने बताया कि EVM पर नजर रखने के लिए 8-8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो सके| EVM पर दूरबीन के द्वारा हमारी एकदम पैनी नजर है| योगेश वर्मा ने यह भी बताया कि आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है|

एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं....
वहीं, हस्तिनापुर से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा का कहना है कि हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते हैं, अखिलेश यादव ही सीएम बनेंगे। हम बहुमत से सरकार बनाएंगे| बतादें कि, एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से दुबारा सरकार बना रही है|
भाजपा पर EVM में गड़बड़ी के लगते हैं आरोप....
बतादें कि, भाजपा पर लागतार EVM में गड़बड़ी के आरोप लगते आ रहे हैं| सपा, कांग्रेस जैसी तमाम पार्टियां भाजपा पर EVM में खेल करने का आरोप लगाती हैं|