आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

Annual Festival of Arya Gurukul Manjawali Yamuna Bank

Annual Festival of Arya Gurukul Manjawali Yamuna Bank

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आर्य समाज की परंपरा को किया याद 

गुरुकुल परंपरा को सशक्त बनाने के लिए हम आर्य ऋषियों के ऋणी हैं - राजेश नागर 

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Annual Festival of Arya Gurukul Manjawali Yamuna Bank: तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मझावली यमुना तट फरीदाबाद के वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की। 

Annual Festival of Arya Gurukul Manjawali Yamuna Bank

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आर्य समाज की परंपरा हमारे भारत की संस्कृति के साथ घुली मिली है। आर्य संतों एवं ऋषियों ने हमारी संस्कृति को हमेशा ही संरक्षण दिया है और उनकी कुर्बानियों को भी हमें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज शिक्षा और संस्कृति दोनों को एक साथ संभाल रहा है। इसके लिए वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं। 

Annual Festival of Arya Gurukul Manjawali Yamuna Bank

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट पूरे देश में अपनी पहचान रखता है। इस गुरुकुल से मेधावी बच्चों ने निकालकर क्षेत्र को और देश को गौरवान्वित किया है। हम हमेशा से इस गुरुकुल के संचालकों के प्रति नमन करते हैं और उनका हर प्रकार से सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। नागर ने कहा कि वैदिक शिक्षा और  गुरुकुल परंपरा को मजबूत आधार देने के लिए यमुनानगर गुरुकुल ने अपने मजबूत प्रयास किए हैं जो हमें वर्षों से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुकुल के हर कार्य में पूरी तरह से साथ हैं।

उन्होंने उपदेशक महाविद्यालय के शुभारंभ को एक विशेष कदम बताते हुए कहा कि आज समाज में नेतृत्व करने वालों की सशक्त आवश्यकता है जिसकी पूर्ति यह नया महाविद्यालय करेगा, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। 
इस अवसर पर लाला दीनदयाल गुप्त, कैप्टन अभिमन्यु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।