बिहार में पुलिस की निकली बंपर भर्ती, 19000 पदों के लिए होगी परीक्षा

बिहार में पुलिस की निकली बंपर भर्ती, 19000 पदों के लिए होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

 

bihar police: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। आईटी'एस ओके उम्मीदवार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल के आधिकारिक वेबसाइट यानी csbc.bihar.govt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो लिए थोड़े विस्तार से जानते हैं की आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है।

 

19833 पदों पर होगी भर्ती

 

बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 'सिपाही' के पदों पर 19,838 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें महिला उम्मीदवारों के लिए छह हजार 717 पद आरक्षित हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार सरकार द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2025 के अनुसार, बिहार सिपाही भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल 2025 तक समाप्त होगी।

 

क्या है बिहार पुलिस के लिए योग्यता

 

मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास होना चाहिए. इसके अलावा बिहार सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी सर्टिफिकेट या बिहार बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री या आचार्य सर्टिफिकेट या राज्य सरकार द्वारा प्राप्त सर्टिफिकेट होनी चाहिए। 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखते हुए जनरल कैटेगरी के लिए सबसे न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

 

कितनी होगी सैलरी?

बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये सैलरी दी जाएगी। जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया एक साथ होगी। योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।