BTEUP result जल्द ही जारी होने की उम्मीद, उसके पहले ही जान लें पुनर्मूल्यांकन और जांच की प्रक्रिया

BTEUP : बोर्ड ऑफ़ टेक्नोलॉजी एजुकेशन उत्तर प्रदेश जल्द ही दिसंबर 2024 में आयोजित परीक्षा के विषम सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर के परिणाम जारी करने वाला है। BTEUP परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा, इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी छात्र हमारे आर्टिकल के द्वारा अपनी परीक्षा के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी या पुन मूल्यांकन और मार्कशीट को अच्छी तरह से जांच करने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होने के बाद यदि उन्हें पुनर्मूल्यांकन से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ा तो बिना देर के वह अपना आवेदन कर सकते हैं।
जानें रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि
सबसे पहले तो BTEUP का रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि नीचे पूरे विस्तार से बताई गई हैं जिसके द्वारा रिजल्ट घोषित होते ही आप अपना मार्कशीट तुरंत चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद परिणाम अनुभाग का एक लिंक नजर आएगा जिस पर BTEUP रिजल्ट 2025 लिखा होगा उस लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपने पाठ्यक्रम का चयन करना होगा इससे बड़ी ही अच्छे तरीके से चेक कर के फिर भरे नहीं तो रिजल्ट डाउनलोड होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- पाठ्यक्रम चयन करने के बाद आपको कुछ और भी आवश्यक जानकारियां भरनी होगी जैसे नामांकन संख्या, जन्म तिथि इन जानकारी को भरने के बाद खोज का एक बटन नजर आएगा उस पर क्लिक करना है।
- इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका रिजल्ट नजर आएगा उस रिजल्ट को अच्छे से जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए यह पीडीएफ जरूर डाउनलोड करके रखें।
जानें पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया
कोई भी छात्र जो अपने BTEUP परिणाम 2025 से असंतुष्ट है या अपने परिणामों में उसे गड़बड़ी की आशंका है वह पुनर्मूल्यांकन या जांच की मांग कर सकता है। मूल्यांकन में परीक्षक उत्तर पुस्तिका को देखता है और यदि आवश्यक हो तो नए अंक प्रदान करता है। हालांकि जांच में उत्तर पुस्तिका को किसी भी बिना मूल्यांकन उत्तर अंकों की कुल संख्या में किसी भी गलत गणना के लिए जाना जाता है। जब रिजल्ट का लिंक जारी किया जाएगा उसके साथ ही पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया और उसका लिंक भी जारी कर दिया जाएगा। यह पुनर मूल्यांकन की प्रक्रिया बेहद ही आसान है जिसके लिए आपको अपने कुछ निजी जानकारी और आपको जिस भी पेपर में गड़बड़ी लग रही है इसका एक रिक्वेस्ट भेजना होगा और कुछ आवश्यक फि पे करना होगा, इसके बाद आपकी उत्तर पुष्टि दुबारा जांच के बाद रिजल्ट में अपडेट कर दी जाएगी।