महास्वच्छता अभियान चलाकर नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा को चमकाया

महास्वच्छता अभियान चलाकर नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा को चमकाया

युवा वर्ग द्वारा आयोजित किया गया 94 वां गऊ वंशज सेवा कार्य

महास्वच्छता अभियान चलाकर नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा को चमकाया

नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा में चलाया महास्वच्छता अभियान

यमुनानगर, 18 फरवरी (आर. के. जैन):
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर चलाए गए महास्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा में सफाई अभियान चलाया गया। महास्वच्छता अभियान की शुरुआत स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर डा. पायल व प्रिया अरोड़ा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सी. टी. एल. मंगलेश कुमार ने झाड़ू लगाकर की। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने पूरे नेहरू पार्क व आस-पास क्षेत्र की सफाई की। इसके अलावा निगम कर्मचारियों ने नगर-निगम के वार्ड नंबर 12 के गांव बाड़ी माजरा व तीर्थ नगर के गुरु रविदास मंदिर से महास्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत यहां की हर गली व नाली की सफाई की गई। सफाई करने के बाद निगम कर्मियों ने कचरे का उठान कर उसे डिस्पोज किया। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान लोगों को खुले में कचरा न डालने सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने व नालियों में ठोस कचरा ने फेंकने के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर डा. पायल व सी. टी. एल. मंगलेश कुमार ने कहा कि नगर निगम महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशों पर 13 फरवरी से संत गुरु रविदास जी महाराज की जयंती को लेकर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 20 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के हर रविदास मंदिर के प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की जा रही है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि शहर को साफ सुंदर व स्वच्छ बनाने प्रत्येक शहरवासी नगर निगम का सहयोग करें और स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने शहर को अव्वल स्थान पर लेकर आए। इसके अलावा उन्होंने लोगों को खुले में कचरा न डालने, प्लास्टिक व पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा हर वार्ड में नियमित सफाई की जा रही है। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर सहायक सफाई निरीक्षक सुमित बेंस, वंदना मोर, मोनिका, ममता, आशीष, मीनू आदि मौजूद रहें।